सोनभद्रः संविधान दिवस के अवसर पर सोन चेतना सामाजिक संगठन द्वारा बुधवार को संविधान में प्राप्त मूल अधिकारों—समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और प्रशासनिक उत्तरदायित्व—के संरक्षण की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई।
संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई यह पदयात्रा पुराने थाने के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दूध और पानी से अभिषेक व माल्यार्पण के बाद आरंभ हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने “भारतीय संविधान ज़िंदाबाद”, “हम अपना अधिकार मानते नहीं किसी से भीख मांगते”, “बाबा साहब अमर रहें” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।
यात्रा हनुमान मंदिर चौराहा, शिक्षा निकेतन, आर्य समाज, सेक्टर-8 होते हुए ओबरा तहसील पहुँची पदयात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ओबरा तहसीलदार को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिल्ली–मारकुड़ी खनन क्षेत्र में हुई दुर्घटना को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन का परिणाम बताते हुए खनन व्यवस्था में उच्च स्तरीय जाँच, सुरक्षा प्रबंधन की डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता की मांग रखी गई।
ज्ञापन में नगर के बढ़ते प्रदूषण, तापीय परियोजना से फैल रहे धुएँ, ओबरा अस्पताल में ICU व ट्रॉमा यूनिट जैसी सेवाओं के अभाव, आधुनिक उपकरणों की कमी तथा ओबरा इंटर कॉलेज में शिक्षकों और संसाधनों के अभाव को नागरिकों के मूल अधिकारों का हनन बताया गया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि उद्योगों व खनन परियोजनाओं से हो रहे प्रदूषण पर कड़ी निगरानी, AQI मॉनिटरिंग, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक संवाद समिति का गठन और DMF निधि का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सुरक्षा से जुड़े संवैधानिक अधिकार धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो सकें।
सूर्या पटेल ने कहा कि संविधान दिवस जनहित की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस दिन उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेकर ओबरा की स्थिति में सुधार लाएगी। यात्रा में सम्मिलित जनमानस में सूर्या पटेल, मनीष कुमार, आयुष जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गौरव राव, प्रिंस गुप्ता, हर्ष अग्रहरि, अमन जायसवाल, अभिषेक राव, सुशील कुमार, हिफाजत अली, महेश कुमार, नितेश गुप्ता, आदित्य साहनी, विकास कुमार, बबलू कुमार, अमनोल, शिव परसाद, ऋषभ राव, अमजद खान, धीरज मार्का, मनीष दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा व नागरिक शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत