ED Raid: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्जी डिग्री रैकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ जोन की टीम ने हापुड़, उन्नाव और आसपास के जिलों में कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जिन ठिकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें मोनाड यूनिवर्सिटी का मुख्य परिसर, उन्नाव का सरस्वती मेडिकल कॉलेज, और मुख्य आरोपी से जुड़े कई आवासीय व व्यावसायिक पते शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छापेमारी के दौरान यूनिवर्सिटी के अकादमिक रिकॉर्ड, एडमिशन से जुड़े दस्तावेज, फीस ट्रांजेक्शन, डिजिटल डेटा और बैंक खातों की गहन जांच की। जांच एजेंसी को शक है कि इन संस्थानों के माध्यम से फर्जी डिग्रियां जारी की गईं और इस पूरे नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए छिपाया गया।
इस मामले का मुख्य आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा वर्तमान में जेल में है। विजेंद्र सिंह एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता है और 2024 लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां उसे 2.18 लाख वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहा। जांच एजेंसियों का आरोप है कि हुड्डा और उसके सहयोगियों ने मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम पर एक संगठित रैकेट चलाया, जिसके जरिए फर्जी डिग्रियां बनाकर देश के विभिन्न हिस्सों में बेची गईं। कई आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं और कुछ पर चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। अब ईडी इस मामले की आर्थिक परतों की जांच कर रही है—यह पता लगाने के लिए कि फर्जी डिग्री से कमाए गए पैसे को किन माध्यमों से वैध दिखाया गया।
माना जा रहा है कि इस रैकेट के दायरे में कई राज्यों के हजारों छात्र आ सकते हैं। इन छात्रों ने या तो अनजाने में फर्जी डिग्री हासिल की या फिर इस नेटवर्क का हिस्सा बने दलालों के जरिए प्रभावित हुए। यदि जांच में प्रमाणिकता न मिलने पर डिग्रियां रद्द की जाती हैं, तो छात्रों के करियर पर गहरा असर पड़ सकता है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में एजेंसी मनी ट्रेल और संबंधित सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव