झांसीः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद झांसी में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें और अपात्र या संदिग्ध प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान बूथ पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान एएसडी (Absent, Shifted, Dead) सूची का पुनः सत्यापन किया जाएगा तथा नए पात्र मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त किए जाएंगे। यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर 2025 को जिन विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मतदान स्थल स्थित हैं, उन्हें खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंटों के बैठने हेतु फर्नीचर, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह