पीलीभीतः जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत जिरौनिया चौकी क्षेत्र में अवैध रेत खनन का कारोबार लंबे समय से खुलेआम फल-फूल रहा है। गांव सत्रापुर के समीप देवहा नदी से रात के समय बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। आरोप है कि रेत माफिया कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नदी में उतारकर पूरी रात अवैध खनन करते हैं और सुबह होने से पहले रेत को विभिन्न स्थानों पर खपाया जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रातभर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ती रहती हैं, जिनकी तेज आवाज से आसपास के गांवों के लोग नींद से जाग जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि अवैध खनन का यह खेल जिरौनिया चौकी के बेहद नजदीक चल रहा है, इसके बावजूद पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगती या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत खनन से खनन माफिया तो भारी मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन इससे शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा है। नियमों को ताक पर रखकर निकाली जा रही रेत का उपयोग पौटा कला क्षेत्र में प्लाटों के अवैध भराव में किया जा रहा है। यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब इस अवैध गतिविधि की सूचना राजस्व या अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दी जाती है, तो रात के समय उनके फोन नहीं उठते। इससे लोगों में यह चर्चा आम हो गई है कि कहीं न कहीं प्रशासनिक स्तर पर संरक्षण प्राप्त होने के कारण ही यह कारोबार बिना रोक-टोक जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की घटना नहीं है, बल्कि कई महीनों से लगातार अवैध रेत खनन किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब क्षेत्रवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और सरकारी राजस्व व पर्यावरण को हो रहे नुकसान को बचाया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई