शाहजहांपुर -पुवायां विधानसभा 134 क्षेत्र बंडा के गांव कुलुम जुझारपुर पूर्व प्रधान एवं बंडा द्वितीय से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं सदस्य जिला योजना समिति युवा नेता अभिषेक सिंह तोमर ने चार वर्षो में इतने विकास कार्य कराए की पहचान आज एक जननायक के रूप में है। इन दिनों वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और घर-घर जाकर आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुन रहे हैं, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर जनसंपर्क की पुरानी परंपरा जीवित होती दिखाई दे रही है। अभिषेक सिंह तोमर गांव की गलियों, खेत-खलिहानों, चौपालों में रुक-रुक कर लोगों से संवाद करते हैं।
किसान हो या मज़दूर, व्यापारी हो या युवा हर व्यक्ति से वे सहजता से मिलते हैं और उनकी बात पूरी गंभीरता से सुनते हैं। उनका मानना है कि कुर्सी पर बैठकर नहीं, बल्कि ज़मीन पर चलकर ही समस्याओं की सही तस्वीर सामने आती है। इसी सोच के चलते वे लोगों के घर जाकर उनसे हालचाल लेते हैं, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। सादे पहनावे और सरल व्यवहार के साथ जनता के बीच घूमते हर किसी को अपनेपन का एहसास कराते हैं। लोग बिना किसी झिझक के अपनी गांव की समस्याएँ उनके सामने रखते हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनकी बात सुनी जाएगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे ग्रामीणों से खेती-किसानी की स्थिति, आवारा पशुओं की समस्या, खाद-बीज और सिंचाई जैसे मुद्दों पर किसानों से चर्चा करते हैं।
ग्रामीण जनता का कहना है कि “नेता वही होता है जो हमारे दरवाज़े तक आए। जनता के बीच सक्रिय हैं, उससे लोगों का भरोसा और गहरा हुआ है। गांवों में चर्चा है अभिषेक सिंह तोमर ऐसा नेता फिर चाहिए, जो हर समय जनता के बीच दिखाई दे। क्षेत्र में हो रहे जनसंपर्क और गांव में , अलाव जलाते हुए किसान,चाय की दुकानों, चौपालों और बैठकों में बार-बार एक ही नाम सामने आ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज