पीलीभीतः पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर में मंगलवार सुबह पैसों के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से शांत माने जाने वाले गांव में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह पिछले कई वर्षों से गांव निवासी पूरन सिंह के घर में रह रहा था और परिवार के सदस्य की तरह ही जीवन व्यतीत कर रहा था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पैसों का विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस फायरिंग की चपेट में आकर गुरमीत कौर पत्नी पूरन सिंह भी गोली लगने से घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घटना के समय घर में पूरन सिंह भी मौजूद थे, जो कि सेवानिवृत्त CISF जवान बताए जा रहे हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया और कोतवाली प्रभारी पवन पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है और विवाद के कारणों व फायरिंग की परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है।
इस वारदात के बाद गांव नारायणपुर में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई