Nagpur Factory Accident: महाराष्ट्र के नागपुर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के बुटीबोरी में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) इलाके में एक सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि वे मृतक मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मृतक मजदूरों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मुआवज़ा देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को बिहार के घायल मजदूरों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर को भी स्थिति का जायजा लेने और घायलों के उचित इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने, हर संभव सहायता प्रदान करने और मृतक मजदूरों के शवों को उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नागपुर में एक दुखद हादसा हुआ। पानी की टंकी अचानक फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई। वे सभी बिहार के रहने वाले थे। इस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुटीबोरी पुलिस स्टेशन के तहत नवीन MIDC इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिलों के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। घायल मजदूरों में से कुछ बिहार के भी हैं। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण रखरखाव में कमी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह