Cyclone Montha : उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अचानक ही बेमौसम बारिश और तापमान में तेजी से गिरावट दिखाई देने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 28 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे रात का मौसम भी बदल गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा और अरब सागर में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। 28 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ती दिख सकती हैं। 30 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, और पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि मोंथा तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है, फिर यह कमजोर होकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके अवशेषों का असर 29 से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। खासकर 30 अक्टूबर को मिर्जापुर और वाराणसी मंडल में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान अपने खेतों और सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। साथ ही, तापमान में जबरदस्त उतार-चढ़ाव को देखते हुए मौसम की स्थिति में अगले कुछ दिनों तक अस्थिरता बनी रहेगी। गिरते हुए तापमान को ठण्डक की आहट माना जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल