Delhi Artificial Rain : राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद से लगातार आठ दिनों से वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सर्दी बढ़ने के साथ हवा और जहरीली होने की आशंका है। इस बीच, वायु प्रदूषण कम करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) की जा सकती है। इसका उद्देश्य कृत्रिम बारिश के जरिए वायु प्रदूषकों को कम करना है, जिससे दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगर दृश्यता अच्छी रही तो कानपुर से क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding ) विमान उड़ान भरेगा। इससे पहले, बुराड़ी और खेड़ा के बीच क्लाउड सीडिंग की एक परीक्षण उड़ान भरी गई थी, जहां तकनीकी टीमों ने मौसम की स्थिति का आकलन किया था। यह उड़ान सफल बताई जा रही है और अब वास्तविक प्रयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यानी उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के इलाकों में कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इस तरीके से प्रदूषण कम होगा। हालांकि, अगर कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) का परीक्षण सफल रहा, तो प्रदूषण बढ़ने पर यह तरीका अपनाया जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में बताया कि विशेषज्ञों ने गुरुवार को बुराड़ी इलाके में कृत्रिम बारिश का परीक्षण किया। दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले संकेत दिया था कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो 28 और 29 अक्टूबर को कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल तकनीकी रूप से ऐतिहासिक है, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार का लक्ष्य राजधानी की हवा को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण बनाए रखना है। सरकार के अनुसार, ये प्रयास केवल वर्तमान तक सीमित नहीं रहेंगे; भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। यह क्लाउड सीडिंग प्रयोग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सहयोग से किया जा रहा है।
गौरतलब है कि वायु प्रदूषण ने एक बार फिर राजधानी और आसपास के इलाकों का दम घोंट दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह और शाम बाहर जाने से बचने, मास्क पहनने और घर के अंदर की वायु गुणवत्ता बनाए रखने की सलाह दी है। अगर आज मौसम ने साथ दिया, तो दिल्ली में कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) का यह पहला सफल प्रयास साबित हो सकता है और प्रदूषण से जूझ रही राजधानी को भी कुछ राहत मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल