Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के 7 साथी असम से पंजाब जेल शिफ्ट
Summary : 'वारिस पंजाब दे' पार्टी के प्रमुख अमृतपाल और उनके 9 साथी अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था।
Amritpal Singh: पंजाब में खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथी गुरुवार देर रात अमृतसर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रात में किसी अज्ञात जगह पर सुरक्षित घर में रखा। शुक्रवार सुबह उन्हें अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कोर्ट खुलने के समय सुबह 10 बजे से दो घंटे पहले सुबह 8 बजे पुलिस अमृतपाल के साथी भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधानमंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान को लेकर कोर्ट पहुंची। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया।
इस दौरान पुलिस ने 7 दिन की रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें सिर्फ 4 दिन की रिमांड दी। पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों की रिमांड हासिल करके हथियार बरामद करने हैं। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं ताकि उनकी जांच की जा सके। पंजाब पुलिस अमृतपाल के सात साथियों को दो जत्थों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आई।
आज सुबह अमृतपाल के साथियों को अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा और फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस द्वारा पंजाब लाए गए आरोपियों में भगवंत सिंह उर्फ 'प्रधान मंत्री' बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान शामिल हैं।
गौरतलब है कि 'वारिस पंजाब दे' पार्टी के प्रमुख अमृतपाल और उनके 9 साथी अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद से उन्हें सलाखों के पीछे रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के 7 साथी असम से पंजाब जेल शिफ्ट
प्रदेश
09:49:17
Begusarai Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 4 की मौत
प्रदेश
10:09:02
अवैध पत्थर सीज करने गए फॉरेस्ट गार्ड की टीम पर किया हमला, पांच घायल
प्रदेश
08:48:29
रामनवमी पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा प्रदेश, CM योगी का निर्देश
प्रदेश
12:15:30
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर हुई विशेष आरती, मांगा आशीर्वाद
प्रदेश
08:45:05
दुस्साहस! अब बच्चों को टारगेट कर रहे नक्सली संगठन, दे रहे गुरिल्ला वार व बम बनाने की ट्रेनिंग
प्रदेश
08:43:05
Lucknow: जहरीला भोजन खाने से चार बच्चों की मौत, 16 की हालत गंभीर
प्रदेश
08:42:22
Bihar: बिहार में ऑनर किलिंग से सनसनी, प्रेमी जोड़े की हथौड़े से मारकर की हत्या
प्रदेश
09:17:11
Buxar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दाह संस्कार में जा रहे 4 लोगों की मौत
प्रदेश
10:10:36
DA Hike: योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
प्रदेश
07:45:21