DA Hike in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में दो फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को एक जनवरी 2025 से मूल वेतन का 55 फीसदी महंगाई भत्ते के रूप में दिया जाएगा, जो अभी तक 53 फीसदी था। ऐसे में तीन महीने का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों को फायदा होगा। जिसमें नियमित कर्मचारी, प्रभारी कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, नगरीय स्थानीय निकायों के पूर्णकालिक कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के तहत काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। राज्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ ही सरकार पर प्रतिमाह 107 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
बता दें कि राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह फैसला हाल ही में केंद्र सरकार के इसी तरह के फैसले के बाद लिया है। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 55 फीसदी करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की दरों को अपनाते हुए इसे उसी तिथि से लागू कर दिया।
बताया गया कि महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ यानी मई में किया जाएगा। इससे सरकार पर मई में करीब 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। इसमें से 107 करोड़ रुपये नियमित वेतन के साथ डीए भुगतान पर, 193 करोड़ रुपये एरियर के भुगतान पर और 129 करोड़ रुपये ओपीएस के तहत आने वाले कर्मियों के जीपीएफ में जमा किए जाएंगे। इससे पहले 28 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वित्त आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल