लखनऊः लखनऊ के पारा इलाके के पुनर्वास केंद्र में रह रहे चार बच्चों की मंगलवार रात जहरीला खाना खाने से मौत हो गई, जबकि 16 बच्चों की हालत गंभीर है। इन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन में खलबली मच गई।
अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी विशाख ने पत्रकारों को बताया कि पुनर्वास केंद्र से तबीयत बिगड़ने पर बीस बच्चों को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया था। इसमें दो बच्चियों और दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की कमेटी बनाकर पुनर्वास केंद्र भेज दी गई है। पुनर्वास केंद्र में कुल 147 बच्चे हैं, जो सभी मानसिक रूप से बीमार हैं। तबीयत बिगड़ने पर बीमार बच्चों को अस्पताल भेजा गया था। केंद्र पर सात बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं। इन बच्चों की देखभाल समिति के डॉक्टर कर रहे हैं।
मंडलायुक्त रोशन जैकब भी लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों को देखा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित से बात की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर इलाज के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को जहरीला खाना खाने से ये सभी बच्चे बीमार हो गए और उन्हें आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह एक दुखद घटना है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि बीजेपी सरकार के 8 सालों के शासनकाल में गोरखपुर से शुरू हुआ बच्चों की मौत का सिलसिला आज तक नहीं थमा है। ये एक नाकाम सरकार की निशानी है। बच्चों का मोल परिवारवाले ही जानते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई