Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास एनएच 31 पर रविवार की सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुए।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के पहाड़पुर गांव से अभिषेक कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बारात साहेबपुर कमाल इलाके में गई थी। शादी के बाद रविवार की सुबह करीब चार बजे एनएच 31 से लौटते समय स्कॉर्पियो वाहन अचानक पंचर हो गया। टायर पंचर होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें मनोज कुमार सिन्हा का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और उसका भाई अभिषेक कुमार, रूदल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पांच घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो में लोग बारात से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी, इसलिए वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए एनएच 31 पर पलट गई। इससे वाहन आगे और पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था, जिस कारण उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका और यह दुर्घटना घटी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज