जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली संगठन नाबालिग लड़के-लड़कियों के हाथों में हथियार थमा रहे हैं। उन्हें जंगल में बम बनाना और गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर के पास से बरामद चार पन्नों के पत्र से यह खुलासा हुआ है। पत्र में मिले साक्ष्यों के मुताबिक नाबालिग बच्चों को जंगल में हथियार (स्नाइपर) चलाना और आईईडी बनाना भी सिखाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नक्सली नेता सुधाकर उर्फ मुरली के पास से सामान के साथ तेलुगु भाषा में लिखा एक पत्र भी बरामद किया है, जिसमें नक्सली संगठन में नए लड़कों की भर्ती और नक्सली नेताओं से मीटिंग समेत कई बातें लिखी हैं। पत्र में लिखा है कि कुछ दिन पहले नक्सलियों के उत्तर बस्तर ब्यूरो में माड़ इलाके में सीसीएम, डीकेएसजेडसी कैडर के नक्सलियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में नक्सल संगठन के काम, नुकसान, सफलता और चुनौतियों की समीक्षा की गई और एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसका जिक्र पत्र में किया गया है।
पत्र में लिखा है कि जो लड़के भर्ती हुए हैं, वे अभी लड़ाई के काबिल नहीं हैं। नक्सल संगठन को लड़ाकों की जरूरत है, जो भर्ती हुए हैं, उन्हें नक्सल नीति, राजनीति और लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें लड़ाई के काबिल बनाने में समय लगेगा। जो लोग संगठन में हैं, उनमें से ज्यादातर ने सरेंडर कर दिया है और कुछ मारे गए हैं। अगर नक्सल संगठन में नई भर्तियां नहीं की गईं, तो नक्सलवाद का अस्तित्व खतरे में है। पत्र को अलग-अलग एरिया कमेटियों को भेजकर उन्हें नई भर्ती और बैठक में की गई समीक्षा से अवगत करा दिया गया है।
नक्सलियों के तेलुगु भाषा में लिखे चार पन्नों के हस्तलिखित पत्र में पूरा ब्योरा है। इसमें लिखा है कि माड़ डिवीजन के इंद्रावती एरिया कमेटी और नेलनार एरिया में 130 लोगों की नई भर्ती हुई है, जिन्हें गुरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया है। 18 से 22 वर्ष के युवक-युवतियों को हथियार दिए गए हैं, लेकिन अभी भी 9 से 17 वर्ष के बच्चे हैं। उन्हें शिक्षित किया गया है, जो अनपढ़ हैं उन्हें अक्षर ज्ञान कराया गया है। भौगोलिक स्थिति, नक्सल संगठन, नक्सलवाद का इतिहास और क्रांति की जानकारी देने की बात लिखी गई है।
नक्सलियों के इस पत्र में लिखा है कि अगर कोई युवक या युवती नक्सल संगठन में शामिल होता है, हथियार उठाता है तो वे अभी गांव में न जाएं। क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं लड़ाके सरेंडर न कर दें, या पुलिस उन्हें गिरफ्तार न कर ले, इसीलिए नक्सलियों ने ऐसा आदेश जारी किया है। मारे गए इनामी नक्सली से बरामद पत्र में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सल संगठन नाबालिगों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दे रहा है। नक्सलियों का यह तरीका नया नहीं है। नक्सली अनैतिक तरीके से मासूम नाबालिगों को ऐसे खतरनाक काम में शामिल करते रहे हैं। नक्सली संगठनों के पास अब हिंसा छोड़कर सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए बेहतर है कि वह तुरंत हिंसक गतिविधियां छोड़ दें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार