Buxar Road Accident: बिहार के बक्सर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घालय हो गए। यह हादसा पटना-बक्सर एनएच 922 पर टोल प्लाजा के पास तब हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। कार सवार सभी लोग एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना अंतर्गत शिवपुर हाल्ट के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने कार से बक्सर मुक्तिधाम जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जैसे ही तेज रफ्तार कार दलसागर टोल प्लाजा से थोड़ा आगे पहुंची और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। इलाज के दौरान एक बच्चे की भी मौत हो गई है।
हादसे में मरने वाले सभी लोग रोहतास के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार सिंह (45), पप्पू सिंह (30) और रितेश सिंह (16) के रूप में हुई है। एक मृत बच्चे का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टर ने सभी को तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल