वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को काशी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ नमामि गंगे की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की गई।
इस अवसर पर प्रदेश में विकास, विरासत और आस्था की परंपरा को आगे बढ़ा रही योगी सरकार के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में वेदपाठी बटुकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के साथ बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की पूजा की। संपूर्ण विश्व को ऊर्जा प्रदान करने वाले भगवान सूर्य नारायण की आरती कर प्रदेश सरकार की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना लिया है। सरकार के प्रयासों से प्रदेश के 5.94 करोड़ लोग गरीबी के दंश से मुक्त हुए हैं तथा प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचाया।
इसका सीधा असर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर देखने को मिला, जिससे प्रदेश में 45 लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ तथा 1 करोड़ 60 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की एक जिला, एक उत्पाद योजना तथा एमएसएमई को बढ़ावा देने से प्रदेश के स्थानीय उद्योगों को नई पहचान मिली। परिणामस्वरूप प्रदेश के निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई। माफिया राज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया गया।
सरकार के सुदृढ़ प्रबंधन के कारण आज प्रदेश में महिलाएं तथा व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा गंगा एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इसके साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 6 औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई पहचान मिल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा