Sushma Swaraj Death Anniversary 2025: सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपनी प्रखर आवाज, कूटनीतिक और जनसेवा के प्रति समर्पण से देश-विदेश में अमिट छाप छोड़ी। सुषमा स्वारज की आज पुण्य तिथि है। आज ही के दिन 6 अगस्त 2019 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उनका निधन हो गया था। 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में जन्मी सुषमा स्वराज ने अपने चार दशक लंबे राजनीतिक जीवन में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। वह न केवल भारत की पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री थीं, बल्कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और हरियाणा की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री भी थीं।
सुषमा स्वराज ने 1970 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1977 में, मात्र 25 वर्ष की आयु में, वह हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, वह राम मंदिर आंदोलन में उमा भारती के साथ पार्टी में महिला शक्ति की प्रतीक बनकर उभरीं। 1998 में, वह दिल्ली की पहली महिला सीएम बनीं। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल 52 दिनों का रहा। लगभग तीन महीने के अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान, प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई।
1990 में, सुषमा स्वराज राज्यसभा की सदस्य चुनी गईं। इसके बाद, 1996 में, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली 13 दिनों की भाजपा सरकार के दौरान उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया। 2014 से 2019 तक मोदी सरकार में विदेश मंत्री के रूप में, सुषमा स्वराज ने भारतीय कूटनीति को एक नया आयाम दिया। उन्होंने विदेश नीति को जन-केंद्रित बनाया। सोशल मीडिया के माध्यम से, उन्होंने विदेशों में फंसे लोगों की खूब मदद की। चाहे वह विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने का मुद्दा हो या मेडिकल वीज़ा दिलाने का मुद्दा, उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की मदद की।
सुषमा स्वराज उस विदेश मंत्री का नाम है जिन्होंने कार्यभार संभालते ही मंत्रालय की सूरत बदल दी। उनके मंत्री कार्यकाल के दौरान, इसे आम भारतीयों का विभाग कहा जाने लगा। विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, कई देशों के साथ भारत के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध बेहतर हुए। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज का भाषण उनकी कूटनीतिक कुशलता का प्रमाण था। 2016 और 2017 में उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया, जिससे वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा गया। सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत