नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बता दें कि ईसीआई संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर आयोग ने नए शेड्यूल को मंजूरी देते हुए संशोधित तिथियां जारी की हैं।
यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 को रेफरेंस तिथि मानकर किया जा रहा है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तमिलनाडु और गुजरात में एन्यूमरेशन अवधि अब 14 दिसंबर 2025 तक (रविवार) रहेगी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रकाशित होगी।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार में एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक बढ़ाई गई है और इन तीनों के लिए ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जारी की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में एन्यूमरेशन अवधि 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) तक बढ़ाई गई है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि इससे पहले संशोधित कार्यक्रम में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर 2025 तक थी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जानी थी।
इसके साथ ही, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। केरल के लिए कार्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है। यहां एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए, इसके लिए नए मतदाताओं को फॉर्म 6 के साथ घोषणा-पत्र भरकर बीएलओ को जमा कराने या फिर ईसीआई नेट या ऐप/पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची फरवरी 2026 में प्रकाशित की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”