Gas price hike: 1 मई देशभर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी हुई है, इससे आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ सकता है। सरकार ने आज 993 रूपये की बढ़त की घोषणा की है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उनका कहना है कि, मैने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद ऐसा ही होगा। उन्होंने इसे महंगाई का बड़ा संकेत बताया और छोटे व्यवसायों व आम जनता पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव के बाद घरेलु महंगाई का दबाव बढ़ने की आशा थी। उन्होंने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आई भारी बढ़ोत्तरी के बारे में भी बात करते हुए कहा, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत एक ही दिन में 933 रूपये तक बढ़ गई है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे बड़ी एक दिन में होने वाली महंगाई बताई।
राहुल गांधी का कहना है कि ''फरवरी से अब तक कुल 1380 रूपये की वृद्धि हुई है, जो लगभग 81 प्रतिशत की बढ़त है। उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही पेट्रोल पर बात करते हुए कहा कि यह चुनाव का बिल है, फरवरी से अब तक 1380 की बढ़ोत्तरी सिर्फ 3 महीनों में 81 प्रतिशत की भारी उछाल आया है।''
राहुल गांधी ने आगे और बढ़ोत्तरी की भी चेतावनी दी और कहा, ''गैस के बाद, पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती है. उन्होंंने आगे बताया कि इस स्थिति का सामना लोगों पर करना पड़ेगा, चुनाव की राहत खत्म, अब महंगाई की मार पड़ने वाली है। 29 अप्रैल के बाद सावधान हो जाइए- पेट्रोल , डीजल सब कुछ महंगा हो जाएगा। जब तेल सस्ता था, तो मोदी सरकार ने सारा मुनाफा अपनी जेब में डाल लिया। अब जब यह महंगा हो गया है, तो इसका बोझ आप पर डाल देगी। एक ऐसी सरकार जो सस्ता होने पर लूट मचाती है, और महंगाई की मार जनता को झेलने के लिए झोड़ देती है।''
अन्य प्रमुख खबरें
''Indian State '' से लड़ाई टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज
बंगाल SIR सुनवाई में चले लाठी-डंडे, TMC विधायक चपेटे में FIR दर्ज
केरल में विधानसभा चुनाव में बड़ी उलट-फेर, देखें एक्जिट पोल
Supreme Court से पवन खेड़ा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग अनिवार्य, विदेश यात्रा पर रोक
गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को मिला करारा हार, दशकों बाद कांग्रेस ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट
BJP दफ्तर के चपरासी बने पार्षद, बोले- सेवा और चाय दोनों जारी
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा, राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों का BJP ने किया स्वागत
'गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता'....AAP में टूट पर भड़के संजय सिंह
ढह गया AAP का अभेद्य किला, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
Bihar: फ्लोर टेस्ट में पास हुई सम्राट सरकार, बिहार विधानसभा में ध्वनि मत से हासिल किया विश्वास मत
चुनाव आयोग का मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, पीएम पर टिप्पणी को लेकर मांगा जवाब
महिला आरक्षण पर बसपा का स्टैंड साफ, संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारी पर फोकस : मायावती