K C Venugopal fires back: CPI(M) अपनी पहचान खो रही है, राहुल गांधी पर लगे सारे आरोप निराधार- केसी वेणुगोपाल
खबर सार :-
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को राहुल गांधी पर की गई आलोचना का तीखा जवाब दिया और कहा कि सीपीआई हार के बाद बौखला गई है। हार के कारणों की निष्पक्ष कारण पता करने के बजाय राहुल को निशाना बना रही है।
खबर विस्तार : -
K C Venugopal fires back: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस पर आलोचना करते हुए कहा कि वाम दल राजनीतिक हीन भावना का शिकार हो चुका है। अपनी चुनावी हार के कारणों का पता लगाने के बजाय राहुल गांधी को निशाना बना रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि काग्रेस और उसके सहयोगियों के समर्थन से राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने वाली CPI(M) राहुल पर सवाल उठाकर अपनी उदासी दिखा रही है।
K C Venugopal fires back: क्या है पूरा मामला
दरअसल CPI(M) के महासचिव एम.ए.बेबी ने राहुल गांधी पर ईडी और भाजपा सरकार का सहयोगी बताते हुए आरोप लगाया था कि वह केंद्र सरकार से पूर्व केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एम.ए.बेबी का कहना था कि नेता प्रतिपक्ष का काम विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों का विरोध करना है। इस पर केसी वेणुगोपाल ने फेसबुक पर एक बयान जारी करते हुए इस टिप्पणी को पूरी तरह हास्यास्पद बताया। इस पर उन्होंने कहा, ''पार्टी के कुछ नेता, जो पहले राहुल गांधी की छवि से राजनीतिक लाभ उठा चुके हैं, अब उन्हें 'ईडी का एजेंट' बताकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा यह वैसा ही है जैसे कोई व्यक्ति अपना चेहरा खराब दिखने पर आईना तोड़ दे।''
K C Venugopal fires back: CPI(M) अपनी पहचान खो रही है- वेणुगोपाल
वेणुगोपाल ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर उठाए गए सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्षी दल का सबसे बड़ा नेता ही लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष माना जाता है। उन्होंने CPI(M) पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपनी पहचान खो रही है, लेकिन इस सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी का यही रवैया रहा तो भविष्य में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा, INDIA गठबंधन का गठन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किया गया था।
K C Venugopal fires back: राहुल गांधी पर लगे सारे आरोप को निराधार- वेणुगोपाल
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी के बारे में बात करते हुए कहा कि वे INDIA गठबंधन के व्यापक राजनीतिक उद्देश्य की बेहतरीन समझ रखते थे। इसकी कमी वर्तमान पार्टी में देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं, जबकि वो खुद भी इसका शिकार होते रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर लगे सारे आरोप को निराधार बताया।
ये भी पढ़ें: टीएमसी और कांग्रेस की विलय की चर्चा तेज, अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, रखी ये शर्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04