Bihar MLC Elections: मंत्री दीपक प्रकाश का पत्ता साफ, निशांत-पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
खबर सार :-
Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की हो रही है, जो BJP के लिए एक नया चेहरा हैं और वे पहली बार विधान परिषद में पहुंचे हैं।
खबर विस्तार : -
Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार को औपचारिक रूप से पूरी हो गई। इस चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) सहित एनडीए के सभी 9 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की। नामांकन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।
Bihar MLC Elections: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
नवनिर्वाचित MLC में JDU से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं। जबकि भाजपा से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश, मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा LJP (राम विलास) के अशरफ अंसारी और RJD के सुनील सिंह ने भी एमएलसी चुनाव जीता।
2032 तक रहेगा 9 MLC का कार्यकाल
बिना किसी विरोध के चुने जाने के बाद, सभी उम्मीदवार अपने सर्टिफिकेट लेने के लिए विधानसभा पहुंचे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर JDU ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था; उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा। वहीं, बाकी नौ सीटों का कार्यकाल 2032 तक रहेगा।
Bihar MLC Elections: मंत्री दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
बता दें कि सोमवार को कुल 10 उम्मीदवारों ने 10 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इनमें से NDA ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि RJD ने एक उम्मीदवार उतारा। हालांकि, सबसे बड़ी चर्चा की बात यह है कि एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक भी सीट नहीं दी गई। दरअसल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश अभी मंत्री हैं, लेकिन वे विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। नतीजतन, उनका मंत्री पद अब खतरे में है। नियमों के अनुसार, मंत्री को पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी होती है। ऐसे दीपक प्रकाश के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
RJD के फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष
गौरतलब है कि सुनील सिंह को दोबारा विधान परिषद भेजने के RJD के फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के अहम पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है; हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया है।
ये भी पढ़ेंः- Prakash Chik Baraik: TMC को तगड़ा झटका, एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04