टीएमसी कांग्रेस में होगी विलय? कांग्रेस महासचिव ने दी पूरी जानकारी, INDIA गठबंधन पर कही ये बात
खबर सार :-
कांग्रेस ने टीएमसी के साथ विलय की अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि फिलहाल उसका ध्यान इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्षी एकजुटता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। सभी पार्टियों के प्रमुखों से इसी मुद्दे पर चर्चाएं चल रही हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के संभावित विलय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर कांग्रेस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि टीएमसी और कांग्रेस के विलय को लेकर सामने आ रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं और इनमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई मुलाकातों का उद्देश्य केवल विपक्षी गठबंधन INDIA को मजबूत करना था।
ममता और सोनिया की मुलाकात के बाद उड़ी अफवाहें
गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह पूरी तरह अफवाह है। हमारी कम्युनिकेशन सेक्रेटरी पहले ही इस विषय पर पार्टी का पक्ष स्पष्ट कर चुकी हैं। टीएमसी और कांग्रेस के विलय जैसी कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव हमारे सामने है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात और इसके अगले दिन टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अलग बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई थीं। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इन बैठकों को विपक्षी एकता से आगे बढ़कर संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था।
हालांकि, कांग्रेस महासचिव ने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य विपक्षी दलों के साझा मंच ‘INDIA’ गठबंधन को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रभावी विपक्षी रणनीति तैयार करने को लेकर चर्चा हुई थी।
गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा
वेणुगोपाल ने कहा कि यह INDIA ब्लॉक से जुड़ी बातचीत का हिस्सा था। सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि गठबंधन और अधिक मजबूत हो। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त संघर्ष को लेकर चर्चा हुई थी। इसके अलावा किसी अन्य विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई।
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और टीएमसी विधायक दल के प्रमुख नेताओं में शामिल ऋतब्रत बनर्जी ने भी कांग्रेस और टीएमसी के विलय की संभावना से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दल अपने-अपने राजनीतिक अस्तित्व और विचारधारा के साथ काम कर रहे हैं और विलय जैसी कोई चर्चा नहीं चल रही है।
कांग्रेस शुरू करेगी अभियान
इस बीच कांग्रेस ने आगामी तीन महीनों के लिए देशव्यापी जनसंपर्क और जनआंदोलन अभियान शुरू करने की घोषणा की है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन विषयों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किए जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला, एफआईआर या चार्जशीट नहीं है। केवल अदालत द्वारा जारी एक नोटिस की जानकारी नामांकन पत्र में न देने के आधार पर उनका नामांकन रद्द किया गया, जिसे कांग्रेस अनुचित मानती है।
यह भी पढ़ेंः-Bihar MLC Elections: मंत्री दीपक प्रकाश का पत्ता साफ, निशांत-पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04