Thalapathy Vijay Divorce Update: थलपति विजय और पत्नी संगीता के तलाक पर सस्पेंस, कोर्ट सुनवाई से पहले बंद कमरे में हुई अहम बैठक
खबर सार :-
थलपति विजय साउथ सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ-साथ तमिलनाडु के सीएम भी हैं। फिल्मी दुनिया से हटकर अब वह तमिलनाडु की जनता के लिए काम करने और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
खबर विस्तार : -
Thalapathy Vijay Divorce Update: थलपति विजय के तमिलनाडु सीएम बनने से पहले से ही उनकी पत्नी संग रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहों की चर्चा हो रही थी। खबर है कि 15 जून को विजय और संगीता से जुड़े मामले की सुनवाई होनी है। हालिया जानकारी के मुताबिक दोनों इस विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। बता दें कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की शादी को 27 साल पूरे हो चुके हैं।
Thalapathy Vijay Divorce Update: विजय और संगीता के तलाक के खबरों के बीच सुलह की चर्चा
विजय और संगीता के तलाक के खबरों के बीच क्यास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिश्ते में सुलह कर सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक विजय की मां शोभा चंद्रशेखर दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रही हैं। वह इस मामले को शांतपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहती हैं, जिसके लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रही हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस बीच अगर दोनों के बीच सुलह हो जाती है तो इसकी ऑफिशियल जानकारी विजय के जन्मदिन 22 जून को की जा सकती है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Thalapathy Vijay Divorce Update: लंबे समय से बच्चों संग लंदन में रह रहीं हैं पत्नी संगीता
विजय की पत्नी संगीता लंबे समय से अपने दोनों बच्चों जेसन संजय और दिव्या के साथ लंदन में रह रही हैं। बताया जा रहा है कि केस से संबंधित सुनवाई के लिए वो चेन्नई लौटी हैं। कुछ सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि संगीता के चेन्नई पहुंचने के बाद विजय ने उनसे मुलाकात की और घंटो तक बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। इसकी सुनवाई 15 जून चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में होनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगें। इस कॉन्फ्रेंसिंग को पूरी तरह सुरक्षा की निगरानी में रखकर किया जाएगा
Thalapathy Vijay Divorce Update: तलाक की अफवाह के बीच तृषा कृष्णन से जुड़ा नाम
बता दें कि दोनों की तलाक की खबरें फरवरी 2026 में आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने विजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और साथ ही एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी जिक्र किया था। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। इस बीच विजय का नाम अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा था। अफवाह के बीच दोनों को कई बार फंक्शन में देखा गया था। हालांकि विजय और तृषा ने दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें: तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04