RLM National President: उपेंद्र कुशवाहा निर्विरोध बने RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटे के सियासी भविष्य पर अब भी उठ रहे सियासी सवाल
खबर सार :-
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्हें 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए सबकी सहमति के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई।
खबर विस्तार : -
RLM National President: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा को बीते शनिवार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसका आयोजन दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया था। यह एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन था, जिसमें साल 2026 से 2029 तक के लिए सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के मुताबिक संगठन के भीतर सारी प्रक्रिया पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। पार्टी ने इसे अपने पहले संगठनात्मक चुनावों की महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा है।
RLM National President: राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन
बिहार का क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन साल 2023 में हुआ था। यह पार्टी अपने गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनी रही।बिहार में अपनी सियासी पकड़ बना चुकी RLM के पास फिलहाल चार विधायक हैं। जहां उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं, वहीं उनके बेटे दीपक प्रकाश बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि दीपक प्रकाश न ही विधान परिषद के सदस्य हैं और न ही विधानसभा के सदस्य हैं, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पार्टी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन सफल तरीके से समाप्त हो गई। इसमें संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को स्थायी रुप दिया गया।
RLM National President: RLM ने इसे सर्वसम्मति निर्णय घोषित करार किया
RLM ने इसे सर्वसम्मति निर्णय घोषित करते हुए कहा कि पूरे संगठन ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए प्रमोद कुमार सुमन ने उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी में संगठनात्मक चुनावों की पूरी प्रक्रिया भी संपन्न हो गई।
RLM National President: पार्टी की स्थापना होने के बाद यह पहला मौका
राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि साल 2023 में पार्टी की स्थापना होने के बाद यह पहला मौका है, जब संगठनात्मक चुनाव कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि संविधान के अनुसार पंचायत स्तर की शुरुआती इकाइयों से लेकर बिहार प्रदेश स्तर तक सभी पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित की गई।
ये भी पढ़ें: K C Venugopal fires back: CPI(M) अपनी पहचान खो रही है, राहुल गांधी पर लगे सारे आरोप निराधार- केसी वेणुगोपाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
रिश्वत मामले पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर, आप सरकार पर आरोप बेबुनियाद
2026-08-23
-
हिमाचल विधानसभा परिसर में भाजपा और कांग्रेस विधायकों का हंगामा
2026-08-22
-
भाजपा का मिशन: 2027 में सात राज्यों में विधानसभा और 2029 में लोकसभा चुनाव में जीत!
2026-08-22
-
CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत 52 नेताओं 'बुलेटप्रूफ जैकेट'
2026-08-22
-
गुरुग्राम में सीएम के काफिले में व्यवधान, प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए
2026-08-22
-
राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर, लगे ये आरोप
2026-08-21
-
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन 10 मिनट चली कार्यवाही
2026-08-21
-
पैलेट गन मामले में राहुल गांधी का थाने पर धरना, FIR दर्ज करने मांग
2026-08-21
-
हिमाचल: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
2026-08-20
-
1984 दंगों के आरोपी सज्जन कुमार का कैसे हुआ निधन
2026-08-20
-
1984 के दंगों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
2026-08-20
-
निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग पर आयोजित की कार्यशाला
2026-08-19
-
बसपा ने सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी चुनाव आयोग के कामों की जिम्मेदारी
2026-08-19
-
जौहर ट्रस्ट व विश्वविद्यालय मामले में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी
2026-08-19
-
भजापा की राष्ट्रीय टीम में MP के 6 नेताओं को मिली जगह
2026-08-17