दिल्ली में नितिन नवीन लेंगे पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक, संगठन को मजबूती देने पर होगा जोर
खबर सार :-
पंजाब में बीजेपी संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में अहम बैठक होगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन, उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी-यूरिया की पर्याप्त व समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूती देने और विधानसभा की चुनावी तैयारी के मद्देनजर दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में होगी बैठक। यह बैठक शाम 6:00 बजे भाजपा मुख्यालय विस्तार में होगी।
बैठक में मौजूद रहेंगे पंजाब भाजपा के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवास बैठक में मौजूद रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गृह मंत्री अमित शाह संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा तरुण चुघ बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले कल गुरुवार को तमिलनाडु भाजपा की टीम के साथ कल शाम 6:00 बजे गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन ने इसी तरह की बैठक ली थी। तमिलनाडु के बैठक में भी प्रदेश में बदली हुई परिस्थिति में भाजपा को जड़ तक कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर लंबी बैठक कर रणनीति बनाई गई थी।
यूरिया की पर्याप्त व समय पर आपूर्ति के लिए लिखा पत्र
इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और यूरिया की पर्याप्त एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पत्र में केवल सिंह ढिल्लों ने 6 जून को जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान पंजाब के किसानों के लिए डीएपी और यूरिया की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब धान की बुआई का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
राज्य के खुदरा केंद्रों पर डीएपी और यूरिया की देखने को मिलती है कमी
उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल जून और जुलाई में धान की बुआई के दौरान राज्य के कई जिलों और खुदरा केंद्रों पर डीएपी और यूरिया की कमी देखने को मिलती है। इसके कारण किसानों को सहकारी समितियों और खाद बिक्री केंद्रों पर घंटों, कभी-कभी कई दिनों तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। इससे बुआई में देरी होती है, जिसका सीधा असर फसल उत्पादन, पानी के बेहतर उपयोग और सरकारी खरीद व्यवस्था पर पड़ता है। केवल सिंह ढिल्लों ने यह भी कहा कि खाद की कमी होने पर जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ जाती है। मजबूरी में किसानों को निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ती है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें...भारत की नारीशक्ति बनी विकास की धुरी: पीएम मोदी
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04