Fokayukta Formation: लोकायुक्त गठन को मिली रफ्तार, अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए बनी खोज समिति
खबर सार :-
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में लाकोयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करते हुए जून में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
खबर विस्तार : -
Fokayukta Formation: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार ने रफ्तार तेज कर दी है। इसके लिए चयन समिति ने सर्च कमेटी का गठन किया है, जो राज्य में लोकायुक्त अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए नामावली तैयार करने में जुटी है। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए, राज्य सरकार ने काफी समय से लंबित लोकायुक्त कानून को लागू करने की दिशा में ठोस पहल की है। जिसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और लोकसेवकों के खिलाफ पद को दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों की जांच करना होगा।
Fokayukta Formation: चयन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह मौजूद
लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों की चयन प्रक्रिया को लागू करने के लिए सरकार ने पांच सदस्य की सर्च समिति का गठन किया है। इस समिति के द्वारा लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों के पद के लिए योग्य उम्मीदवार के नाम का चयन करेगी, जो चयन समिति के सामने पेश किया जाएगा। साल 2023 में उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर इस समिति का गठन किया गया था। इस चयन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सदस्य, नैनीताल हाईकोर्ट के प्रतिनिधि मनोज कुमार सदस्य और कानून व्यक्ता सदस्य शामिल हैैं।
Fokayukta Formation: उत्तरदायित्व व स्पष्टता को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, 2014 के प्रावधानों के तहत उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम की समिति का गठन किया गया था। 4 जून 2026 को आयोजित चयन समिति की बैठक में गहन विचार-विमर्श और अधिनियम की धारा 4(3) के अंतर्गत मिली सिफारिश के आधार पर गठित किया गया है। इस फैसले को राज्य में उत्तरदायित्व व स्पष्टता को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जाता है।
Fokayukta Formation: उत्तराखंड के तीन पूर्व मुख्य सचिव सदस्य बनें
इस समिति में न्यायिक प्रशासनिक और शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ कई बड़ी हस्तियों को शामिल किया गया है। खबर है कि इसकी अध्यक्षता नैनीताल हाई कोर्ट पूर्व न्यायाधीश आलोक वर्मा करेंगें। इसके साथ ही इस समिति में उत्तराखंड के तीन पूर्व मुख्य सचिव को इसका सदस्य बनाया गया है। इसमें सेवा से निवृत्त हो चुके मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, मुख्य सचिव सुभाष कुमार और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही दून यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाला को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। इसमें शामिल सदस्यों का प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था, शासन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में काफी एक्सपीरियंस रहा है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04