Indian State: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ''इंडियन स्टेट'' से लड़ाई से संबंधित बयान के मामले में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता ने खुद याचिका खारिज कर दी है। सिमरन ने संभल जिले की चंदौसी कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने पहले ही आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट को याचिका मेरिट में कुछ कमियां मिली थी।
सिमरन ने कांग्रेस नेेता राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय ''इंदिरा भवन'' के उद्घाटन के समय केस दर्ज किया था कि, पिछले साल कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस के साथ-साथ इंडियन स्टेट से लड़ने की बात कही थी, जिस के बाद राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन चंदौसी की कोर्ट ने दायर मामले को मजबूत न बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।
15 जनवरी 2025 को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के समय राहुल गांधी ने बयान देते हुए केंद्र सरकार और संवैधानिक संस्थाओं पर तंज कसा था कि, ''कांग्रेस की लड़ाई अब केवल राजनितिक दल तक नही रह गई है,बल्कि अगर आप यह सोचते हैं कि हम भाजपा या आरएसएस जैसे राजनितिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप स्थिति को नहीं समझ रहे हैं। भाजपा और आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई भाजपा,आरएसएस और खुद इंडियन स्टेट से है।''
उन्होने आगे संस्थानों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ''देश को यह नहीं पता की संस्थाएं काम कर रही है या सुस्त हो चुकी है।'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने मीडिया की आजादी पर भी सवाल
उठाए थे। याची का कहना था कि यह बयान देश की संप्रभुता और राज्य के विपरीत है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल SIR सुनवाई में चले लाठी-डंडे, TMC विधायक चपेटे में FIR दर्ज
केरल में विधानसभा चुनाव में बड़ी उलट-फेर, देखें एक्जिट पोल
Supreme Court से पवन खेड़ा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग अनिवार्य, विदेश यात्रा पर रोक
गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को मिला करारा हार, दशकों बाद कांग्रेस ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट
BJP दफ्तर के चपरासी बने पार्षद, बोले- सेवा और चाय दोनों जारी
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा, राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों का BJP ने किया स्वागत
'गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता'....AAP में टूट पर भड़के संजय सिंह
ढह गया AAP का अभेद्य किला, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
Bihar: फ्लोर टेस्ट में पास हुई सम्राट सरकार, बिहार विधानसभा में ध्वनि मत से हासिल किया विश्वास मत
चुनाव आयोग का मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, पीएम पर टिप्पणी को लेकर मांगा जवाब
महिला आरक्षण पर बसपा का स्टैंड साफ, संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारी पर फोकस : मायावती