Kerala Assembly Elections : आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अब तक कुल 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
'आप' ने चथन्नूर सीट से अरुण ए, एर्नाकुलम एलएसी से मूसा हेनरी मोथा, त्रिशूर से रानी एंटो, कोल्लम से एडवोकेट सिनू एल आर और पेरावुर से एडवोकेट हेनस्टियन जॉर्ज को टिकट दिया है। साथ ही, मुवत्तुपुझा सीट से नौशाद कक्काडेन रंडारकारा, कुट्टनाड से जोसेफ मैथ्यू, नीलांबुर से जैसल मालियेक्कल, ओल्लूर से वीपी प्रिंसन अविनिसरी, तलिपरम्बा से अनप्पल्ली गोपालन, इरिकुर से जोसेफ पी.वी, तिरुरांगडी से मूसा जराथिंगल और मनालूर से उन्नीकृष्णन सी. एस. को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने कट्टकड़ा से संदीप कुमार, अंगमाली से एडवोकेट जोस चिरामेल देवासी, कुन्नमकुलम से राजीव के. शिवरामन, परसाला से दीपुमोन एन., कैपामंगलम से जयन एराट, पिरावोम से एल्धो अब्राहम, पाला से रोनी जोस नेदुम्पल्लील और तिरुवनंतपुरम से समिन सत्यदास को चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 12 मार्च को केरल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में कुल 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी, जिनमें महिलाएं और विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशी शामिल हैं। पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में डॉ. सेलीन फिलिप (कोट्टायम, एलएसी 97), डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (कोझिकोड उत्तर, एलएसी 27), प्रकृति एन.वी. (सुल्तान बथेरी, एसएसी 18 - एसटी आरक्षित), एडवोकेट बेसिल जॉन (थोडुपुझा, एलएसी 90), विनु के. (नेमाम, एलएसी 135), डॉ. शाजू के.वाई. (इरिंजालाकुडा, एलएसी 70), जिथिन सदानंदनन (वादक्कनचेरी, एलएसी 65) और रफीक सी.ए. (कलपेट्टा, एलएसी 19) के नाम हैं।
इसके अलावा सूची में मुस्तफा पी.के. (कोयलांडी, एलएसी 23), एडवोकेट पी.पी.ए. सगीर (मंजेरी, एलएसी 37) शामिल हैं। दूसरे भाग में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए अबूबकर के.पी. (मलप्पुरम, एलएसी 40), अब्दुल अजीज कदलुंडी (वल्लिक्कुन्नु, एलएसी 42), उदयन सुकुमारन (पालक्कड़, एलएसी 56), पॉली फ्रांसिस गुरुवायूर (गुरुवायूर, एलएसी 63), जयकृष्णन पी.एन. (पुदुक्काड, एलएसी 71) और विल्सन कल्लेन (चालाकुडी, एलएसी 72) के नाम हैं। पार्टी ने डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (कोडुंगल्लूर, एलएसी 73), हकीकिथ हामिद (अलुवा, एलएसी 76), शम्सु टी.के.एन. (कलामसेरी, एलएसी 77), जोस जॉर्ज (थ्रिप्पुनिथुरा, एलएसी 83), मामाचन डी. (कोट्टारक्कारा, एलएसी 119) और मनोज एस.पी. (कोवलम, एलएसी 139) को उम्मीदवार बनाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी, कीमतों में इजाफा राहुल गांधी का दावा
''Indian State '' से लड़ाई टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज
बंगाल SIR सुनवाई में चले लाठी-डंडे, TMC विधायक चपेटे में FIR दर्ज
केरल में विधानसभा चुनाव में बड़ी उलट-फेर, देखें एक्जिट पोल
Supreme Court से पवन खेड़ा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग अनिवार्य, विदेश यात्रा पर रोक
गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को मिला करारा हार, दशकों बाद कांग्रेस ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट
BJP दफ्तर के चपरासी बने पार्षद, बोले- सेवा और चाय दोनों जारी
राज्यसभा में बढ़ा NDA का कुनबा, राघव चड्ढा समेत AAP के 7 बागी सांसदों का BJP ने किया स्वागत
'गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी पंजाब की जनता'....AAP में टूट पर भड़के संजय सिंह
ढह गया AAP का अभेद्य किला, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने एक साथ छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल
Bihar: फ्लोर टेस्ट में पास हुई सम्राट सरकार, बिहार विधानसभा में ध्वनि मत से हासिल किया विश्वास मत
चुनाव आयोग का मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस, पीएम पर टिप्पणी को लेकर मांगा जवाब