Success mantra: बचपन से हमें यही सिखाया जाता है कि सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का इतना प्रेशर होता है कि रात में देर से नींद लगती है और सुबह जल्दी उठने में काफी देर हो जाती है। दिनभर के काम को लेकर जिस बात की चिंता सता रही होती है, रात में बिस्तर पर जाने की बाद वही बात मन में चलने लगती है और शरीर आराम करने के बजाय इन्हीं चीजों में उलझकर रह जाता है, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि नींद शरीर के लिए मरम्मत का काम करता है। अगर यह साइकल बिगड़ता है तो इसका असर हमारे काम और जीवन दोनों में देखने को मिलती है।
सुबह जल्दी उठाना हमने हमेशा अपने बड़ों से सीखा है। इसे हमेशा से अनुशासन और प्रोडक्टिविटी से जोड़कर देखा जाता है। हमें शुरू से ही यह सिखाया जाता है कि सुबह की धूप हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन जानकारों के अनुसार हमारे लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। ये मायने नहीं रखता कि आप रात में सो रहे हैं या दिन में जरूरत इस बात की है कि आप डेली 7, 8 घन्टे सोते हैं या नहीं। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके शरीर में सूजन हो सकती है। आपके फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है और आपकी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है।
आजकल काम के प्रेसर के कारण रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठना, डेली का रूटीन बन गया है, लेकिन अगर आप देर से उठते हैं तो इसका आपके शरीर पर क्या असर होगा? चलिए जानते हैं। सुबह देर से उठने का असर नींद की क्वालिटी पर पड़ता है। अच्छी नींद और REM स्लीप कम हो जाती है। यह शरीर की बेहतर मरम्मत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं तो REM नींद पूरी नहीं हो पाती है। अगर आपके शरीर को भरपूर नींद मिलती है तो मांसपेशियां रिकवर कर पाती हैं और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है। जिन लोगों को अस्थमा या लंग्स की समस्या होती है उन्हें इसका बुरा असर पड़ सकता है।
हमारे दिमाग में एक बॉडी क्लॉक मौजूद होता है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है। यह शरीर को रोशनी और अंधेरे का संकेत देती है कि कब जागना है कब सोना है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार सिस्टम मेलाटोनिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन को नियंत्रित करता है, जिससे शरीर को जागने का संकेत मिलता है। जब नींद की लय इससे मिल जाती है तो शरीर बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया