Mother’s Day special: मदर्स-डे उन खास मौकों में से एक है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन अपनी मां के साथ समय बिताना और उनकी हर छोटी-बड़ी बात जिनमें उनको खुशी मिलें इसका ख्याल रखा जाता है। हर साल इसके डेट को लेकर कन्फ्यूजन रहता है, जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हर साल इसकी तारीख बदल जाती है। अपनी मां के लिए बेस्ट गिफ्ट का चुनाव करने के साथ हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मदर्स-डे कब है?
हर साल मई के दूसरे सप्ताह में मदर्स-डे मनाया जाता है। इस बार 10 मई को मनाया जाएगा। भारत अमेरिका और कनाडा में हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसलिए इसकी तारीख हर साल कैलेंडर के अनुसार बदल जाती है। इस दिन को किसी खास तारीख पर नहीं बल्कि खास दिन पर मनाया जाता है। दूसरे देशों में इसे इसी तारीख या मई के दूसरे रविवार को नहीं मनाया जाता है, बल्कि अलग-अलग तारीख पर अपने स्थानीय परंपराओं और ऐतिहासिक कारणों से मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत 20वीं सदी में अमेरिका में हुआ था। इसे पहली बार 1908 में एना जार्विस ने अपनी मां की याद में वेस्ट वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान मनाया था। धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ने लगे और साल 1914 से अमेरिका में इसे मदर्स-डे के रूप में मनाया जाने लगा। अमेरिका में इस दिन आधिकारिक छुट्टी रहती है, जबकि भारत में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी नहीं मिलती है। इस दिन ऑफिस, स्कूल, दुकानें और सरकारी दफ्तर रोज की तरह खुले रहते हैं।
इस दिन अपनी मां के प्रति सम्मान, आपके लिए किए गए उनकी अपनी इच्छाओं का त्याग और आपके प्रति प्यार के लिए आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। उनको खुश करने के लिए आपको किसी महंगे गिफ्ट की जरुरत नहीं है, अगर आप उन्हें दिल से धन्यवाद कर देंगें तो वहीं उनके लिए बड़ा तोहफा होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-19
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14