DID CONTESTANT: के एक ऐसे जाने- माने कंटेस्टेंट श्याम नाथ गोस्वामी, जो न चाहते हुए भी अपने पैशन को छोड़ने को मजबूर हो गए. वो सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में पर्दे पर आए थे और इनका डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, लेकिन घर की जिम्मेदारियों ने उनका पैर पीछे खींच लिया और फिर उन्होंने DID की तरफ दुबारा मुड़ने की कोशिश भी नहीं की।
श्याम नाथ हैदराबाद में रहकर ठेले पर समोसा- कचोरी बेचकर अपना घर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी लाइफ काफी गरीबी में गुजरी है. उनके पिता ठेले पर समोसे- कचोरी बेचा करते थे और आज खुद श्याम नाथ अपने पिता के ठेले से अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। एक कमरे जितना घर में पूरा परिवार एक साथ रहता है. एक आपदा के बाद उन्हें अपना पैशन छोड़कर ठेला चलाना पड़ रहा है।
श्याम नाथ बताते हैं कि उन्होंने टीवी पर पहली बार डांस इंडिया डांस का शो देखा था और तब से उनके मन में एक बड़ा डांसर बनने का सपना जगा। वो हर रोज पूरी लगन से रात के 2 बजे तक डांस का रिहर्सल करते थे. स्कूल से आने के बाद हर रोज साइबर कैफे पर जाकर वो यू- ट्यूब पर डांस वीडियो देखते थे। उन्होंने आगे बताया कि हैदराबाद में डांस इंडिया डांस के शो में ऑडिशन देने के बाद वहां सेलेक्ट हो गए और उन्हें मुंबई भेजा गया, लेकिन मुंबई में ऑडिशन देने से पहले उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई जगह थी और जान- पहचान का कोई नहीं था, जेब में इतने पैसे भी नहीं थे कि मुंबई जैसे शहर में किसी अच्छी जगह रुक सके, उनको रेलवे-स्टेशन पर सोना पड़ा और काफी तकलीफ उठानी पड़ी। जब तक उनके ऑडिशन की बारी आई वो शारीरिक रूप से काफी थक चुके थे और शायद इसी वजह से जज ने उन्हें आगे सेलेक्ट नहीं किया।
हालांकि जनता को उनका डांस वीडियो काफी पसंद आया था, जिसके डिमांड पर उन्हें फिर बुलाया गया।
उनका वीडियो तो शूट हुआ, लेकिन कभी टीवी पर नहीं दिखाया गया। जब वो वापस आए तो उनके बड़े भाई का निधन हो चुका था, जिस कारण घर की सारी जिम्मेदारी श्याम के कंधे पर आ गयी।
अन्य प्रमुख खबरें
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14