Yoga Mahamudra Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार बढ़ता वर्क लोड, घंटों स्क्रीन के सामने बैठना और अनियमित दिनचर्या लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। मानसिक तनाव, आंखों की थकान, पीठ दर्द और नींद की कमी अब आम समस्याएं बन चुकी हैं। ऐसे में योग की प्राचीन विधियां फिर से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन्हीं में से एक है महामुद्रा, जिसे शरीर और मन को संतुलित करने का प्रभावी उपाय माना जाता है।
योग ग्रंथों में महामुद्रा को ‘अमृत का सोपान’ कहा गया है। संस्कृत में ‘महा’ का अर्थ है ‘महान’ और ‘मुद्रा’ का अर्थ है ‘आनंद देने वाली स्थिति’। यह मुद्रा न केवल शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक मानी जाती है, बल्कि शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी करती है। आयुष मंत्रालय और योग परंपराओं के अनुसार, यह एक उन्नत हठयोग अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महामुद्रा का नियमित अभ्यास तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर में रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है। यह स्वाधिष्ठान चक्र को सक्रिय करता है, जो भावनात्मक संतुलन और ऊर्जा प्रवाह से जुड़ा होता है। इसके अलावा, यह अपान वायु को नियंत्रित करता है, जो शरीर के निचले हिस्से में स्थित ऊर्जा प्रवाह का एक महत्वपूर्ण तत्व है। योग शास्त्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने में सहायक हो सकती है।

महामुद्रा देखने में तो अत्यंत सरल लगती है, लेकिन शुरुआती लोगों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इस मुद्रा का सही तरीके से अभ्यास करने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए। तो आइए हम इन जरूरी नियमों के बारे में जानें...
ध्यान रहे, शुरुआत में इसे 3 से 5 बार करें और धीरे-धीरे अभ्यास की अवधि बढ़ाएं।
महामुद्रा के अभ्यास के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिन लोगों को पीठ या रीढ़ से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें इस आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और उच्च रक्तचाप के मरीजों को भी बिना विशेषज्ञ की देखरेख के इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
आप भी हैं ओवरथिंकिंग के शिकार, समय रहते जानें इसका कारण
चिलचिलाती धूप में आपके पेट का ये हाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
स्टाइलिश और कूल लुक के लिए 8 बेस्ट कॉटन कुर्ता, बजट सिर्फ 799