Painkillers In Summer: गर्मी का मौसम आने पर शरीर में कई तरह की परेशानी दिखने लग जाती है। कई लोग दर्द से परेशान होने पर पेनकिलर की दवा खाते हैं, लेकिन इसका शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसमें ली गई दवा किडनी पर काफी गहरी प्रभाव डालती है।
गर्मी का मौसम आने पर शरीर में कई तरह की दिक्कत शुरू हो जाती है, जैसे सरदर्द होना, शरीर में अकड़न, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी कई परेशानियां होने लगती है। इस स्थिति में ज्यादातर लोग जल्दबाजी में पेनकिलर खाते हैं। यह आपको तुरंत रिलीफ देता है, लेकिन आने वाले भविष्य में यह आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। आमतौर पर यूज होने वाली दर्द की दवा ड्रग्स की श्रेणी में आता है, जो सूजन को कम करती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह दवा किडनी तक जाने वाली रक्त धमनी को थोड़ा कम कर देती है। इसे एक सामान्य इंसान सहन कर सकता है, लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे शरीर डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाती है।
गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना आता है, इससे पानी की कमी के साथ खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लड किडनी तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में अगर पेनकिलर ली जाए तो यह ब्लड फ्लो को और कम कर सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह स्थिति भविष्य में Acute Kidney Injury जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि शुरूआत में इसके लक्षण का बिल्कुल नजर नहीं आते हैं।
डॉक्टरों का मानना है कि हर किसी पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन जो लोग पहले से ही किडनी की समस्या से जूझ रहे है, उनके लिए यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल के मरीज और बुजुर्ग लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही ब्लड प्रेशर की दवा खा रहा है, तो इस तरह की पेनकिलर किडनी पर काफी बुरा असर डाल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14