Midnight Overthinking: एक्सपर्ट का मानना है कि रात के समय जब हम सो रहे होते हैं, तो दिमाग का एक हिस्सा उस समय ज्यादा एक्टिव रहता है। सलाहकार के अनुसार ये डिफॉल्ट मोड नेटवर्क होता है। इसमें दिमाग अपने बारे में बीते हुए कल या आने वाले कल के बारे में सोचने लग जाता है। जिससे नींद न आने की समस्या बनी रहती है। जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है, उन्हे बार-बार नकारात्मक विचार आने लगते हैं।
दिनभर के काम और भागदौड़ के बाद जब शरीर रात को बिस्तर पर जाता है तो खुद को काफी थका हुआ महसूस करता है। दिमाग में शांति होने के बजाय कई तरह की बातें सोचने पर मजबूर कर देता है। पुराने ख्याल, भविष्य की चिंता और बिना वजह हद से ज्यादा इन्ही बातों में घुमने लगता है। इस कारण नींद न आने की समस्या होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह की ओवरथिंकिंग अचानक से नहीं होती है बल्कि इसके पीछे दिमाग, शरीर और तनाव से जुड़े कई फेक्टर्स काम करते हैं।
अक्सर शरीर रात में सोते समय धीरे-धीरे रिलैक्स होने की कोशिश करता है, लेकिन नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों में तनाव सक्रिय हो जाता है। इस दौरान शरीर में कॉर्टिसोल जैसे तनाव वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे शरीर को ऐसा लगता है कि अभी किसी तरह के दबाव में है, जिस कारण नींद नही आती और सोना मुश्किल हो जाता है।
अच्छी और सुकून वाली नींद के लिए दिमाग में कुछ केमिकल्स का संतुलन जरूरी होता है। जिनका काम होता है दिमाग को शांत और जगाए रखना, लेकिन जब यह संतुलन बिगड़ता है, तब नींद न आने की समस्या और बेचैनी होती है।नींद न आने की समस्या का सीधा असर दिमाग के उन हिस्सों पर पड़ता है, जो डिसीजन लेने और इमोशन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इस कारण छोटी-सी बात भी बड़ी लगने लगती है। रात में इसका असर काफी तेज हो जाता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक रोजना की कुछ आदतें भी इसका कारण हो सकती हैं, इसमें रात में समय पर न सोना, देर रात तक फोन चलाना, शराब की लत इन कारणों शामिल है, जिस कारण ओवरथिंकिग की परेशानी हो सकती है। अगर आप अपने डेली लाइफ में कुछ बदलाव कर लें, जैसे- सोने से पहले फोन न चलाना, रोजाना एक टाईम पर सोना डेली एक्सरसाइज करना और संतुलित आहार लेना। इससे काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13