AC tips for summer: आजकल हर घर में एसी लगी रहती है, जो कमरे को बाहर के तापमान से बिल्कुल अलग फिलिंग देता है, लेकिन अगर आपने गौर किया होगा तो आपको पता होगा कि पीछे लगी पाईप से लगातर पानी टपकता रहता है, जो कभी-कभी असहज महसूस कराता है, लेकिन आपको यह बात जान लेना बेहद जरूरी है कि अगर आपके एसी से पानी टपक रहा है, तो इसे बेकार समझने के बजाय पानी को घर के कई जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस भीषण गर्मी से बचने के लिए अब हर परिवार में एसी का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन आपने गौर किया होगा कि जब एसी चलती है तो पीछे की पाइप से लगातर पानी निकलता है, जो बूंद- बूंद करके टपकता है। ज्यादातर लोग इस पानी को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, जबकि इसका बेहद खास उपयोग होता है। आमतौर पर एक एसी से रात भर में कई लीटर पानी निकलता है। अगर आप इसे फेंक रहे हैं तो यह संसाधन की बर्बादी होगी। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इसे फेंके नहीं तो कैसे इस्तेमाल करें? चलिए बताते हैं।
एसी जब आपके कमरे के तापमान को ठंडा करता है तो हवा में मौजूद नमी ठण्डी होकर पानी की बूंद में बदल जाती है। इस प्रक्रिया को "कंडेंस्ड वॉटर" कहते हैं। इस पानी में किसी तरह का मिनरल नहीं होता है। इसे आप अपने मिनी गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें क्लोरीन नहीं पाया जाता है, इसलिए ये पौधों के लिए बेस्ट माना जाता है। रोजाना घर की सफाई करते समय कई लीटर पानी बहा देते हैं,एसी के पानी को आप घर साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाथरुम को धोने के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है। कार के वाइपर टैंक में आमतौर पर नल का पानी डालने से पाइप में कचरा जम जाता है। एसी का पानी 'डिस्टिल्ड वॉटर' जैसा होता है तो आप इसे अपने कार के वाइपर फ्लूइड में डाल सकते हैं। इसके साथ में लिक्विड मिलाकर अपने कार का शीशा चमका सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
2026-06-17
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14