Pet care im summer: इस चिलचिलाती धूप में आम इंसान की हालत बद से बदत्तर हो रही है। बढ़ते तापामन ने सबका जीना दुश्वार कर दिया है। इंसान के साथ-साथ जानवरों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, अगर आपके भी घर में कोई पालतु जानवर कुत्ता या बिल्ली है, तो आपको इन बातों का बेहद ध्यान देना चाहिए. जिससे वो सुरक्षित रह सकें।

इस गर्मी में बढ़ते तापमान में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे बड़ी है। इसलिए आपको इस बात का पूरा ध्यान देना चाहिए की आपका पेट के लिए हर समय साफ और स्वच्छ पीने का पानी उपल्बध हो। घर के कोनो में 2 से 3 जगह पानी रखें. ज्यादातर बाहर जाने से बचें, लेकिन अगर किसी कारण पेट को लेकर बाहर जाना पड़ें तो अपने साथ एक पोर्टेबल वॉटर बोतल जरूर रखें।

इस समय हीटवेव अपने चरम पर है. ऐसे में पेट को घर के अंदर और ठंडी जगह रखें, जिस कमरे में पंखा या कूलर रखा हो। ऐसी जगह रखना आपके पेट के लिए फायदेमंद होगा। उन्हे धूप वाली जगह पर रखने से बचें और किसी बंद कमरे में भूलकर भी न रखें, क्योंकि वहां तापमान कुछ ही समय में 40 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। ये आपके पेट के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इस गर्मी में आपके पेट के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस समय भूख से ज्यादा प्यास लगती है. ऐसे में आप अपने पेट को भारी खाना के बजाय हल्का और फ्रेश खाना ही दें। गर्मी में ज्यादा देर से रखा हुआ खाना बिल्कुल न दें. इससे उनकी तबीयत खराब हो सकती है।

ज्यादातर पेट पैरेंट्स अपने पशुओं को पूरी तरह ट्रिम करा देते हैं, जबकि ऐसा करना आपके पेट के लिए घातक हो सकता है। उनके बाल गर्मी से राहत देते हैं। आप उनके बाल को हल्की ट्रिमिंग दे सकते हैं, उन्हें पूरी तरह शेव करने से बचें और उन्हे रोजाना सामान्य ताप वाले पानी से जरूर नहलाएं।

अगर आप अपने पेट के साथ बाहर घूमना पसंद करते हैं, तो इस गर्मी में वॉक समय का जरूर ध्यान दें। शाम में वॉक पर जाते समय अपने हथेली को सड़क पर 5 से 10 सेकेंड के लिए रखें। अगर आपको गर्म महसूस होता है, तो यह आपेक पेट के लिए भी काफी गर्म हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-14
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13