Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार

खबर सार :-

आजकल लोग मैनीक्योर-पेडीक्योर कराने के लिए पार्लर में जाते हैं। जहां उनसे काफी महंगी फीस भी देनी पड़ती है, लेकिन कुछ ऐसे घरेलु टिप्स की मदद से आप घर पर ही ये काम कर सकती हैं।
Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार

खबर विस्तार : -

Manicure Beauty Tips: आजकल ज्यादातक महिलाएं मैनीक्योर और पेडीक्योर कराने के लिए पार्लर जाती हैं, जिनके लिए उन्हें महंगी फीस भी देनी पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स की मदद से खुद ही यह काम कर सकती हैं। कुछ घरेलु चीजों की मदद से आप अपने हाथ और पैर की त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं। 

Manicure Beauty Tips: घर पर आसान टिप्स से करें मैनीक्योर-पेडीक्योर

 Manicure Pedicure at Home:  अगर आप भी पार्लर में जाकर मैनीक्योर-पेडीक्योर कराती हैं तो एक बार आपको इन घरेलु टिप्स पर ध्यान देना चाहिए, जिसकी मदद से आप कम पैसों में घर पर ही आसानी से मैनीक्योर कर सकती हैं। इससे आपके खर्च में कमी आएगी साथ ही आपकी त्वचा भी मुलायम और साफ बनी रहेगी। चेहरे और बाल की तरह हाथ-पैरों व नाखूनों का ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है, लेकिन हर बार पार्लर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है कि आप घर पर ही अपने हाथों व पैरों की देखभाल करें। मैनीक्योर हाथों और नाखूनों के लिए होता है, जबकि पेडीक्योर पैरों व नाखूनों की साफ-सफाई की जाती है। 

Manicure Beauty Tips: मैनीक्योर के लिए अंडा, दूध और शहद की जरुरत

अगर आप घर पर मैनीक्योर-पेडीक्योर करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आप एक साफ जगह का चुनाव करें। फर्श पर तौलिया या अखबार बिछा सकते हैं और सभी जरुरी सामान जैसे नेल कटर, नेल फाइल, तौलिया, स्क्रब, मॉइश्चराइजर, नेल पॉलिश रिमूवर और कॉटन आपके पास होना चाहिए। इसमें सबसे पहला स्टेप है कि अपने हाथ व पैरों को माइल्ड साबुन से धों लें। अगर आपके नाखूनों पर पहले से ही नेल पॉलिश लगी है तो उसे नेल पॉलिश रिमूवर से हटा दें। इसके बाद लगभग 10 मिनट तक हाथ व पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। मैनीक्योर के लिए एक कटोरी में दो अंडों की जर्दी, एक चौथाई कप दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसमें 10 मिनट तक नाखूनों को भिगोकर रखें। 

Manicure Beauty Tips: स्क्रब के लिए दही, चीनी और नींबू के रस का इस्तेमाल करें

पेडीक्योर के लिए गुनगुने पानी में दो बड़े चम्मच नारियल  तेल मिलाकर पैरों को 10 मिनट तक भिगोए रखें। स्क्रब की मदद से डेड स्किन हटा दें। इसके लिए आप दही, चीनी और नींबू का स्क्रब लगा सकती हैं। हाथ पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे करें, इसे काटने से बचें। इसे मुलायम रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नेलकटर से नाखूनों को मनचाहा शेप दें। इसके बाद हाथ व पैरों में मॉइश्चराइजर लगाकर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। 

ये  भी पढ़ें: Hair Regrowth Treatments: झड़ते बालों से है परेशान, डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए ये ट्रीटमेंट आ सकते हैं आपके बड़े काम

अन्य प्रमुख खबरें