Hing Benefits: हींग एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने में काम आती है। हींग में ढेरों औषधीय गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और पेट दर्द में राहत पहुंचाते हैं। हींग के सेवन से खाना जल्दी पचता है और पेट में सूजन कम होती है। इसके अलावा यह सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारियों में भी फायदेमंद है। छोटी सी हींग नानी-दादी माँ की ऐसी 'औषधि' है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। हींग कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार हींग का वानस्पतिक नाम फेरुला एसाफोईटिडा है। हींग (Hing) को कई नामों से जाना जाता है, जैसे हिंग, हिंगार, यांग, हेंगू,कायम, इंगुवा, हिंगू, रामाहा और अगुडागंधु । कृषि विभाग ने माना कि इसमें कई औषधीय गुण हैं, जिनका वर्णन आयुर्वेद में किया गया है। यह अपच, पेट दर्द, दांत दर्द, जी मिचलाना, ठंड, सर्दी और खांसी के कारण होने वाले सिरदर्द में राहत पहुंचाता है। इसके अलावा हींग बिच्छू या ततैया जैसे जहरीले हमले से होने वाली जलन और नुकसान को भी कम करता है। इन गुणों को बहुत कम लोग जानते हैं।
* अगर अचानक पेट में दर्द हो तो थोड़ी सी हींग को पानी में घोलकर, हल्का गर्म करके नाभि और उसके आस-पास लगाना चाहिए। ऐसा करने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है।
* हींग के पानी को नाभि के आस-पास गोलाकार गति में लगाने से पेट फूलना, भारीपन और गैस की समस्या से राहत मिलती है। हींग का प्रयोग कई तरह के दर्द और बीमारियों में फायदेमंद होता है।
* दांत दर्द होने पर हींग में कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
* कान दर्द होने पर तिल के तेल में हींग पकाकर उस तेल की बूंदें कान में डालने से दर्द कम होता है।
* पीलिया के इलाज के लिए हींग को अंजीर के सूखे फलों के साथ खाना चाहिए और पीलिया में हींग को पानी में घिसकर आंखों पर लगाने से लाभ होता है।
* रोजाना दाल, कढ़ी और सब्जियों में हींग डालने से खाना आसानी से पचता है।
* हींग शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करती है।
* हींग में कूमेरिन नामक तत्व होता है जो खून को पतला करता है और जमने से रोकता है। यह हाई ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है।
* हींग को छाछ या खाने के साथ खाने से पेट की गैस, हैजा और पेट दर्द से राहत मिलती है।
* हींग में इतनी शक्ति होती है कि यह कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को रोकता है।
* हींग और नमक मिलाकर पानी के साथ लेने से लो ब्लड प्रेशर में फायदा होता है।
* प्रसव के बाद हींग का सेवन करने से गर्भाशय साफ हो जाता है और पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
* आधा कप पानी में हींग मिलाकर पीने से माइग्रेन और सिरदर्द से राहत मिलती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल