Benefits of Apple: जीवन में खुशहाल रहने के लिए शरीर का स्वस्थ्य रहना बेहद जरूरी है। सात्विक और पौष्टिक भोजन शरीर को रोगमुक्त और स्वस्थ्य रखने की पहली शर्त होती है। हालांकि, भोजन के साथ-साथ फलों का सेवन न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में हम आज आपको फलों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। खाली पेट खाने से यह और भी अधिक फायदेमंद हो जाता है।
एक कहावत बेहद मशहूर है ‘रोजाना एक सेब खाइए, डॉक्टर से दूर रहिए’। यह बात केवल कहने की नही हैं, बल्कि रोजाना एक सेब का सेवन हमें तमाम पोषक तत्वों से भर देता है और बीमारियों से भी दूर रखता है। सेब में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी तमाम बीमारियां काफूर हो जाती हैं। रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है, पाचन तंत्र भी स्वस्थ्य रहता है और थुलथुली तोंद यानी मोटापे से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
आज के समय मोटापा लोगों की सबसे बड़ी समस्या है और अधिकतर लोगा इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन कर आप अपने शरीर को सुडौल बना सकते हैं। दरअसल, शरीर की अधिकतर बीमारियां पाचन तंत्र दुरूस्त न होने की वजह से होती हैं। सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में यदि आप बार-बार कुछ नहीं खाएंगे, तो आसानी से आपका वजन नियंत्रित होगा और मोटापा भी छूमंतर हो जाएगा।
शरीर को मजबूत और सुडौल बनाने में हड्डियों का बेहद अहम योगदान होता है और उसे मजबूत करने का सबसे अच्छा तत्व कैल्शियम है। सेब में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि बोन्स को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि आप नियमित खाली पेट सेब का सेवन करते हैं तो प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मिलने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि जोड़ों के दर्द जैसी समस्या से भी आपको आजीवन छुटाकारा मिल जाएगा।
कहा जाता है कि अगर शरीर को तंदुरूस्त रखना है तो दिल का स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है। यदि आप नियमित एक सेब का सेवन खाली पेट करते हैं तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां के होने का खतरा बेहद कम हो जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से यह आपकी धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो रोजाना सेब का सेवन अभी से शुरू कर दें।
यह दोनों ऐसी समस्याएं हैं, जिससे हर व्यक्ति कभी न कभी पीड़ित होता ही है। कब्ज और अपच की वजह से अक्सर लोग अपने मन मुताबिक खाने का भी सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि आप इन चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खाली पेट सेब का सेवन शुरू कर दीजिए। कारण कि सेब में फाइबर पाया जाता है, जो कि आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में बेहद कारगर होता है।
हाई बीपी-लो बीपी आजकल आम बात हो गई है और इससे अधिकतर लोग पीड़ित है। अगर आप अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखना चाहते हैं तो सेब का सेवन जरूर करें। अधिकतर लोग सेब को छील कर खाना पसंद करते हैं लेकिन इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। ऐसे में अगर आप सेब का सेवन कर रहे हैं तो आप बिना छिलका उतारे ही उसका सेवन करें। जिस तरह हमारे शरीर के लिए प्रोटीन और विटामिन जरूरी होते हैं, उसी तरह एंटीऑक्सीडेंट्स भी शरीर को स्वस्थ्य रखने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।
डिस्क्लेमरः आर्टिकल में दिए गए सलाह व सुझाव सामान्य सूचना के लिए ही हैं। अपने फैमिली डॉक्टर या अन्य किसी चिकित्सक से पेशेवर सलाह लेने के लिए उपरांत ही इस पर अमल करें।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल