South Actress Shruti Krishna:150 से ज्यादा फिल्मों की स्टार श्रुति कृष्णा की कहानी, दो शादियों से लेकर संघर्षों तक का सफर
खबर सार :-
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रुति कृष्णा ने मुख्य रुप से कन्नड़ सिनेमा में डेढ़-सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
खबर विस्तार : -
South Actress Shruti Krishna: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रुति कृष्णा ने 150 से अधिक फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो 3 बार कर्नाटक राज्य सरकार फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। हालांकि इनका निजी जीवन काफी चर्चा का विषय रहा है। एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ और पिता की जुड़वा बहनों संग शादी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
South Actress Shruti Krishna: 36 साल के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम
साउथ सिनेमा की श्रुति कृष्णा अपनी लव लाइफ और पिता की जुड़वा बहनों संग शादी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि दो माओं का होना उनकी अच्छी किस्मत का नतीजा है। इसलिए उन्हें दो माओं का प्यार मिल रहा है। बता दें कि उन्होंने अपने 36 साल के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। तीन बार उन्हें स्टेट अवॉर्ड विनर से नवाजा जा चुका है। उनका रियल नाम गिरिजा है। उनके पिता जीवी कृष्णा थिएटर कंपनी का संचालन करते हैं। उनके पिता ने अपने थिएटर की जुड़वा बहनों संग शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे हैं। श्रुति, शरण और उषा, इसमें सबसे खास बात यह है कि इन तीनों बच्चों को अपनी बॉयोलॉजिकल मदर की जानकारी नहीं है।
South Actress Shruti Krishna: श्रुति का स्क्रीन नेम प्रियदर्शनी
श्रुति कई इंटरव्यू में बताया कि तीनों भाई-बहनों को दोनों माओं के प्यार में कभी कोई अंतर नहीं पता चला। श्रुति काफी समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में नंबिद्रे नंबी बित्रे बिडी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका स्क्रीन नेम प्रियदर्शनी रखा गया, उन्हें यह नाम कुछ खास नहीं लगा, लेकिन करियर की शुरुआत होने के कारण उन्होंने कोई ऐतराज नहीं जताया। उन्होंने अपने एक्टिंग और मेहनत के दम पर कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास जगह बना ली। कन्नड़ इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने तमिल, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी हाथ आजमाया.
South Actress Shruti Krishna: वैवाहिक जीवन में काफी मुश्किले रहीं
उन्हें Aaghaatha के लिए पहला कर्नाटक राज्य पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फिल्म कल्कि के लिए उन्हें तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। श्रुति को ऑनस्क्रीन इमोशनल रोल करने के बाद उन्हें ट्रैजिडी क्वीन के नाम से जाना जाने लगा। 2004 में डायरेक्टर एस. महेंद्र की फिल्म गौडरु के लिए उन्हें दूसरा कर्नाटका राज्य फिल्म सम्मान दिया गया। उन्होंने डायरेक्टर एस. महेंद्र से शादी की, लेकिन शादी के 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है। इसके बाद उन्होंने 2013 में पत्रकार और कवि चक्रवर्ती चंद्रचूड़ से शादी की। हालांकि उनकी दूसरी शादी भी महज 1 साल के अंदर ही टूट गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-29
-
Awarapan 2 का जबरदस्त टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स के साथ पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी
2026-06-29
-
2026-06-28
-
Thalapathy Vijay के करीबी को बड़ा पद, जन नायगन के प्रोड्यूसर की नियुक्ति पर उठे सवाल
2026-06-28
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन का यू-टर्न, वापस ली अपनी याचिका
2026-06-25
-
2026-06-24