Sunita Ahuja Lockupp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा का बदला अंदाज, कभी थीं सिर्फ 'राजाबाबू' की पत्नी अब खुद बनीं सुर्खियों की वजह
खबर सार :-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो लॉकअप-2 में नजर आ रही हैं।
खबर विस्तार : -
Sunita Ahuja Lockupp 2: बॉलीवुड के राजाबाबु कहे जाने वाले गोविंदा का क्रेज जिस तरह दर्शकों पर छाया रहता है, आज उसी तरह उनकी पत्नी सुनीता अहूजा खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो लॉकअप-2 में नजर आ रही हैं। दर्शक उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
Sunita Ahuja Lockupp 2: रियलिटी शो लॉकअप-2 में नजर आ रहीं सुनीता
90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को हीरों नंबर 1 के नाम से जाना जाता हैं। सिनेमा को कई हिट फिल्में देने के बाद आज वो राजनीति में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। आजकल उनकी पर्सनल लाइफ कंट्रोवर्सी से घिरी हुई है। हालांकि इस कंट्रोवर्सी के बीच गोविंदा की पत्नी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। एक ओर जहां गोविंदा लाइमलाइट से दूरी बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुनीता काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो में बतौत गेस्ट में अपना जलवा बिखरने वाली सुनीता अब रियलटी शो में स्टार बनकर उभर रही हैं। उन्हें हर कोई अपने शो में लेने के लिए उत्सुक है। इन दिनों वह रियलिटी शो, शोसल मीडिया और यूट्यूब पर छाई हुई हैं।
Sunita Ahuja Lockupp 2: कैसे मजबूत बन गईं सुनीता
सुनीता के इस जर्नी की शुरुआत के बात करें तो उन्हें अब तक गोविंदा की पत्नी और मैनेजर के रुप में जाना जाता था। फिलहाल हालात कुछ और हो गए हैं. बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि गोविंदा को अच्छे प्रोजक्ट्स नहीं मिल रहे हैं। सुनीता अपने पति को हेल्थ, फिटनेस पर ध्यान देने को कहती हैं, लेकिन गोविंदा इसे नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता कई इंटरव्यू में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कर चुकी हैं। उन्होंने सालों तक अपने पत्नी होने के धर्म को निभाया, लेकिन जब उन्हें अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला तो वो गोविंदा से अलग रहने लगीं। इस बात से वो इतना दुखी हुईं कि बाकी की जिंदगी अपने मन-मुताबिक जीने का फैसला किया।
Sunita Ahuja Lockupp 2: ऐसे की अपने रियलिटी शो के करियर की शुरुआत
सुनीता को पहले हर रियलिटी शो में गोविंदा के साथ देखा जाता था, लेकिन अब वो हर जगह अकेले ही जाती है। सुनीता ने इसकी शुरुआत पॉडकास्ट और इंटरव्यू से की। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोला। बिग बॉस, लाफ्टर शेफ जैसे शो में गेस्ट के तौर पर गईं। इसके बाद उन्होंने टीवी के करियर में कदम रखा। उन्होंने जीटीवी के शो मां है ना में अपनी बेटी टीना अहूजा के साथ कंटेस्टेंट बनीं। इन दिनों वो एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप-2 में नजर आ रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10