Krishnaswamy Bhagyaraj: तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
खबर सार :-
तमिल इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार, एक्टर और डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज का शनिवार सुबह 73 साल की उम्र में निधन हो गया।
खबर विस्तार : -
Krishnaswamy Bhagyaraj: तमिल इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उन्होंने इस इंडस्ट्री को 40 साल से भी ज्यादा लंबे समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने अपने फिल्मों में सामाजिक संदेश और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दीं। भाग्यराज बॉलीवुड से भी काफी जुड़े रहते थे।
Krishnaswamy Bhagyaraj: तमिल इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज का निधन
कृष्णस्वामी के करियर की बात करें तो उन्होंने 40 साल से ज्यादा लंबे समय तक डायरेक्टर,एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। उन्होंने साल 1979 में आई तमिल फिल्म सुवरिल्लधा चिठ्ठीरंगल से बतौर डायरेक्टर की शुरुआत की थी। इसके पहले भी वो कई फिल्मों के लिए स्टोरी और स्क्रीन प्ले लिख चुके थे। उनकी फिल्मों की कॉमेडी सोशल मुद्दों पर बेहतरीन कमेंट के लिए जाना जाता है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नामों में भाग्यराज ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। समाज को समर्पित उनकी फिल्में काफी फेमस हुई है।
Krishnaswamy Bhagyaraj: फिल्मों के माध्यम से समाज का सच दिखाते थे भाग्यराज
भाग्यराज के रीमेक फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपनी तमिल फिल्म कायिधिन डायरी को आखिरी रास्ता के नाम से बनाया था। यह फिल्म साल 1986 में आई थी, जिसके मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई थी। इसके बाद 1996 में उन्होंने अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर बेचारा रिलीज की थी। यह तमिल की फिल्म वीतला का रीमेक था। बतौर एक्टर वो ऐसे किरदार निभाते थे, जो समाज में शोषण पर आधारित था। वो अपने किरदार को इतना बखूबी निभाते थे कि दर्शक उनसे नजरे नहीं हटा पाते थे। अपनी फिल्में लिखने के साथ-साथ उनका म्यूजिक से भी गहरा नाता था।
Krishnaswamy Bhagyaraj: समाज को समर्पित उनकी लेखनी फिल्मों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा
भाग्यराज के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनकी दो बच्चों में बेटी शरण्या और बेटा शांतनु हैं। शांतनु ने भी तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने थलपति विजय की फिल्म मास्टर में एक दमदार किरदार में नजर आए थे। डायरेक्टर को निधन से कुछ समय पहले ही खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में देखा गया था। उन्होंने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी बतौर डायरेक्टर काम किया था। अपनी कई तमिल फिल्मों को हिंदी में रीमेक किया था। उनके दमदार एक्टिंग और समाज को समर्पित उनकी लेखनी फिल्मों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty Interview: जेल से निकलने के बाद काम न मिलने पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द, बोलीं- ये गहरा ट्रॉमा है
अन्य प्रमुख खबरें
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22