देश में क्रिकेट और राजनीति के बीच की चर्चाएं एक बार फिर गरमा गई है। एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाक के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबले को रद्द करने की मांग वाली एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच है, इसे होने दिया जाए।
गौरतलब है कि यह याचिका चार वकीलों द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने दलील दी थी कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक के साथ क्रिकेट मैच खेलना राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि जब हमारे सैनिक अपनी जान न्योछावर कर रहे हैं, उसी देश के साथ क्रिकेट मैच खेलना, जो आतंकियों को पनाह और समर्थन देता है, गलत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गरिमा और नागरिकों की सुरक्षा मनोरंजन से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि मैच 14 सितंबर को है और अगर कल इस पर सुनवाई नहीं हुई, तो याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। लेकिन जस्टिस माहेश्वरी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और अपनी बात दोहराई, मैच तो होने दो। इस याचिका में सिर्फ मैच रद्द करने की मांग ही नहीं की गई थी, बल्कि युवा मामलों के मंत्रालय को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 को लागू करने और बीसीसीआई (BCCI) को इसके दायरे में लाने का भी निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का मानना था कि अगर यह कानून लागू होता है, तो बीसीसीआई को इस अधिनियम के तहत स्थापित नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड के दायरे में लाया जा सकेगा।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से यह साफ हो गया है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखा जाना चाहिए। कोर्ट ने साफ संकेत दिया कि इस तरह के मामलों में न्यायपालिका का हस्तक्षेप उचित नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस