BMC Election Result 2026: मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हालांकि सभी की निगाहें देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर हैं। 277 वार्डों में वोटों की गिनती के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। BMC में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है। बीएमसी चुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन और शिवसेना UBT गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक, भाजपा गठबंधन 33 वार्डों में आगे है, जबकि शिवसेना UBT गठबंधन 21 वार्डों में आगे है। कांग्रेस सिर्फ 3 वार्डों में आगे है।
बता दें कि मुंबई नगर निगम चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिनमें बीएमसी की 227 सीटें भी शामिल हैं। इन निकायों में 3.48 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे और मैदान में कुल 15,931 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते नजर आए।
एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन उत्तर और दक्षिण भारत से आए प्रवासी मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है।
हालांकि, यह साल 2017 के पिछले चुनावों में 55.53 प्रतिशत मतदान से कम रहा। शिवसेना ने कई दशकों तक BMC पर राज किया है, लेकिन पार्टी में बंटवारे के बाद यह चुनाव ठाकरे भाइयों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। ठाकरे भाइयों ने इस चुनाव के लिए एकता दिखाई है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना, महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में, BJP के साथ हाथ मिला चुकी है।
2017 के बीएमसी चुनावों में अविभाजित शिवसेना 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि भाजपा मात्र दो कदम पीछे 82 सीटों पर रही थी। कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9 और मनसे को 7 सीटें मिली थीं। हालांकि, इस बार राज्य की बदल चुकी राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टियों में हुए विभाजन के कारण समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
TIME100 में भारत का जलवा: सुंदर पिचाई से रणबीर तक छाए भारतीय सितारे
Raghav Chadha: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी सुरक्षा, केंद्र से मिली Z सिक्योरिटी
Divya Singh: यूपी की बेटी दिव्या ने दुनिया में बढ़ाया मान, साइकिल से फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप
Chhattisgarh: वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत, 20 घायल