Indian Railways Recruitment: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया में रफ्तार बढ़ाते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती की है। इसके साथ ही 55 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके मुताबिक आने वाले कुछ महीने से लेकर एक साल के भीतर अंतिम चयन होने की संभावना जताई जा रही है।
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार भर्ती प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग की परीक्षाएं अब पूर्ण रुप से सीबीटी आधारित होंगीं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर जगह टैबलेट आधारित परीक्षा कराई जाने की व्यवस्था पर जोर देना चाहिए। इससे परिणाम जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। भारतीय रेलवे ने साल 2025-26 के दौरान छह प्रमुख श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें कुल 47,084 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें से 43,781 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई है।
इन भर्तियों में सबसे अधिक नियुक्ति असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पद पर हुई है। बात करें बाकी नियुक्तियों की तो
ALP के लिए 18,799 रिक्तियों में से 17,193 उम्मीदवारों को नौकरी मिली।वहीं टेक्नीशियन श्रेणी में 14,298 पदों के मुकाबले 13,416 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में भी बड़े पैमाने पर भर्ती हुई। सब-इंस्पेक्टर के 452 पदों में से 450 पदों पर नियुक्तियां की गईं, जबकि कांस्टेबल के 4,208 पदों के मुकाबले 4,205 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिली। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA श्रेणी में 7,951 रिक्तियों के मुकाबले 7,333 उम्मीदवारों का चयन हुआ। पैरामेडिकल स्टाफ के लिए घोषित 1,376 पदों में से 1,184 पदों पर नियुक्ति की गई।
रेलवे भर्ती बोर्ड को देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में से एक माना जाता है। रेलवे भर्ती बोर्ड में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल NTPC ग्रेजुएट लेवल के 8,113 पदों, NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पदों, मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी के 1,036 पदों, टेक्नीशियन भर्ती के 6,238 पदों और पैरामेडिकल कैटेगरी के 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के मुताबिक कई श्रेणियों में दस्तावेज सत्यापन शुरु हो चुका है। अन्य श्रेणियों के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगें।
ये भी पढ़ें: No exam railway Recruitment 2026 2027: बिना एग्जाम रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर वैकेंसी
अन्य प्रमुख खबरें
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28