ICSE Result 2026: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10 और आईएससी (ISC) कक्षा 12 वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को सुबह 11 बजे जारी कर दिए है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना यूनिक आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट DigiLocker पर, SMS के ज़रिए और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध कराए हैं। छात्र UID नंबर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल, क्लास 10 और क्लास 12 दोनों के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों क्लासों का कुल पास प्रतिशत 99 प्रतिशत से ज़्यादा रहा है। ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाओं में, कुल 99.18 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए। इनमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 99.46 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों के लिए यह 98.93 प्रतिशत था।
ISC (कक्षा 12) की परीक्षाओं में, कुल पास प्रतिशत 99.13 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें 99.48 प्रतिशत लड़कियां और 98.81 प्रतिशत लड़के सफलतापूर्वक पास हुए। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस साल, CISCE द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में दोनों कक्षाओं को मिलाकर 400,000 से ज़्यादा छात्र शामिल हुए; विशेष रूप से, ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाओं में लगभग 150,000 छात्र और ISC (कक्षा 12) की परीक्षाओं में लगभग 260,000 छात्र शामिल हुए। CISCE ने ICSE (हाई स्कूल) बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और ISC (इंटरमीडिएट) परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कीं।
अन्य प्रमुख खबरें
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27