CBSE Class 12 Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं क्लास के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर बच्चों के मन में कई तरह बातें चलती रहती हैं। इस बीच उनके लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही थी कि इस साल उत्तर पुस्तिका की जांच में कुछ तकनीकी खामियां हो रही हैं, जिस कारण परिणाम आने में देर हो सकता है, लेकिन सीबीएसई ने इस बात को सिरे से नकारते हुए साफ कहा है कि कापी चेकिंग की प्रकिया पूरी तरह सुरक्षित है और बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शी तरीके से हुई है। सीबीएसई ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह की भ्रामक ख़बरों पर ध्यान न दें।
बीते कुछ समय में इस तरह की अप्रमाणित ख़बरें तेजी से फैल रही है कि उत्तर- पुस्तिका चेकिंग दौरान अंकों के डाटा अपलोड करने में तकनीकी खामी सामने आई है। इस बात की पुष्टि करते हुए सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के पास मूल्यांकन के लिए काफी मजबूत और 'फुल-प्रूफ' तकनीक है। हर कापी की जांच कई स्तर पर होती है और अंकों की फीडिंग के समय डेटा को बार- बार स्थापित किया जाता है। इस तरह की ख़बरों को बोर्ड ने साफ अफवाह बताया है और कहा कि ऐसी ख़बरें पूरी तरह भ्रामक है।
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्रों के आने वाले परिणाम को लेकर बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि मई 2026 के तीसरे सप्ताह में नतीजों के आने की संभावना है. फ़िलहाल मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब बोर्ड अंतिम डेटा प्रोसेसिंग और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिज्लट देख सकते हैं.
अन्य प्रमुख खबरें
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी प्रक्रिया
2026-06-03
JEE Advanced 2026 Result: जेईई रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन का रहा दबदबा, शुभम कुमार ने किया टॉप
2026-06-01
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27