मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबारी सत्र की समाप्ति के दौरान गिरावट देखी गई। हालांकि, यह गिरावट मुख्य रूप से लार्जकैप शेयरों तक सीमित रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 206.61 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,157.88 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 45.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,579.60 पर रहा। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 151.90 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,977.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.20 अंक या 0.53 प्रतिशत गिरकर 17,591.30 पर था।
घरेलू शेयर बाजार में आज के सत्र में कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर्स में गिरावट देखी गई, जैसे ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स। वहीं, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स ने हरे निशान में बंद होकर अच्छा प्रदर्शन किया।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इटरनल और आईटीसी जैसे शेयरों ने मजबूती दिखाई। वहीं, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, मजबूत मैक्रो डेटा से मिली शुरुआती बढ़त के बावजूद, जीएसटी परिषद की बैठक और एफएंडओ की समाप्ति से पहले सतर्कता के चलते मुनाफावसूली हुई। बैंकिंग शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इथेनॉल मानदंडों में ढील के कारण चीनी शेयरों में तेजी आई। अमेरिका की नरम रुख वाली टिप्पणियों ने निर्यात-केन्द्रित कंपनियों के शेयरों को लाभ पहुंचाया। नायर ने यह भी कहा कि निवेशक वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सतर्क बने हुए हैं और वे घरेलू खपत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में आस-पास के महीनों में किसी बड़ी वृद्धि की उम्मीद कम लग रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01