मुंबई: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुला, क्योंकि अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी शुल्कों के प्रभाव से उबरने की कोशिश की जा रही थी। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स 36 अंक (0.15 प्रतिशत) बढ़कर 24,537 पर पहुंच गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 118 अंक (0.15 प्रतिशत) बढ़कर 80,199 पर पहुंच गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर कारोबार कर रहे थे।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को एफएमसीजी इंडेक्स में 1.59 प्रतिशत की वृद्धि रही, जो कि प्रमुख तेजी का कारण बना, जबकि ऑटो इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की गिरावट में रहा। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.43 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचयूएल, टाटा स्टील, टीसीएस और एशियन पेंट्स ने टॉप गेनर्स की सूची में अपनी जगह बनाई, जबकि श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन कंपनी, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार को देखें तो निफ्टी में एक मजबूत बियरिश कैंडल बनी है, जो लगातार बिकवाली के दबाव को दर्शाता है। इसलिए निवेशक वेट एंड वाच की स्थिति में बने हुए हैं। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की अमृता शिंदे ने कहा कि तकनीकी रूप से, निफ्टी 24,700 के ऊपर जाने पर 24,850 और 25,000 के क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है, जबकि तत्काल समर्थन 24,337 पर है। इसलिए बाजार पर बहुत अधिक या बहुत दिनों पर असर नहीं रहेगा। हालांकि, निवेशक सतर्कता बनाए हुए हैं।
अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद बाजार में घबराहट की संभावना कम है। इसे एक अल्पकालिक परेशानी के रूप में देखा जा रहा है, जो जल्द ही हल हो सकती है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार ने बताया कि अगर टैरिफ नीति पर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो बाजार में शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार चौथे दिन बिकवाली करते हुए 3,856.51 करोड़ रुपए के शेयरों को बेचा, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने शुद्ध खरीदी की और 6,920.34 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा