मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में त्यौहारी सीजन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बाजार लाल निशान में खुला। ये अलग बात है कि शुरुआती कारोबार में ही बाजार कुछ संभलकर हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करने लग गया। इस दौरान ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी, जबकि आईटी और पीएसयू बैंक लाल निशान में बने हुए थे। आज सुबह करीब 9.46 बजे, सेंसेक्स 100.42 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,568.08 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 19.95 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,605.25 पर कारोबार कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार में ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.21 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.29 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहे थे। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो 0.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.06 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.01 प्रतिशत की बढ़त में रहे। जबकि निफ्टी आईटी 1.25 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.28 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।
बाजार जानकारों ने कहा, बाजार तकनीकी रूप से मजबूत है। प्रमुख शेयरों में कीमतों में उतार-चढ़ाव शॉर्ट कवरिंग का संकेत दे रहा है। अभी भी सिस्टम में बड़े शॉर्ट हैं और बाजार की मजबूती बियर्स को पीछे धकेल सकती है, जिससे आगे शॉर्ट कवरिंग को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख बैंकिंग कंपनियों एचडीएफसी और आईसीआईसीआई के अच्छे नतीजे बाजार को फंडामेंटल सपोर्ट दे सकते हैं । मुहूर्त ट्रेडिंग और त्यौहारों का उत्साह तेजी के उत्साह को और बढ़ा सकता है। इस बीच, सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे। जबकि, इटरनल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड टॉप लूजर्स थे।
अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोन्स 0.65 प्रतिशत या 301.07 अंक की गिरावट के साथ 45,952.24 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.99 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,629.07 और नैस्डेक 107.54 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,562.54 पर लाल निशान में बंद हुआ। अधिकांश एशियाई बाजार सुबह लाल निशान पर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे । चीन का शंघाई इंडेक्स 1.00 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.16 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.73 प्रतिशत की गिरावट में रहा। केवल दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.06 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 16 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 997.29 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,076.20 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03